गुरु नानक देव जी के खड़ाऊं से निकला था पानी का झरना? जानिए Gurdwara Jhira Sahib की पूरी कहानी

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Gurdwara Jhira Sahib: 16 सदी की शुरुआत हो चुकी थी.. सिखों के आदिगुरु गुरु नानक देव जी भाई मरदाना जी के साथ कर्नाटक के एक ऐसे स्थान पर पहुंचे.. जहां सूखी और सख्त हो चुकी मिट्टी थी… पानी तो बहुत था, लेकिन ऐसा नहीं कि वो किसी की प्यास बुझा सकें.. गर्मी से बेहाल होने के बाद भी सैकड़ो लोग गुरु साहिब के दर्शन को पहुंचे.. उनके भजनो को सुनकर भावविभोर हो उठे.. लेकिन उस गर्मी में उनकी आंखो का पानी उनकी गले की प्यास को नहीं बुझा सका,, और उनकी तकलीफों को देखकर गुरु सहिब ने पत्थरों के बीच से केवल अपना खड़ाऊं जमीन पर रख कर एक ऐसा जल का स्त्रोत निकाला.. जो आज भी वहां मौजूद है.. जो हर एक सिख के लिए बेहद पवित्र और अहम माना जाता है.. जिसे लोगो ने झीरा साहिब नाम दिया.. झीरा, यानि की पानी का झरना। क्रिस्टल की तरह साफ ये जल स्त्रोत जहां से उत्पन्न हुआ वहां संगतो ने गुरु साहिब के सम्मान में एक गुरुद्वारा बनवाया.. और ये गुरुद्वारा कहलाया गुरुद्वारा गुरु नानक झीरा साहिब। अपने इस लेख में हम इसी गुरुद्वारे के ऐतिहासिक और वर्तमान के महत्व को जानेंगे।

और पढ़े: वोट चोरी बर्दाश्त नहीं, ज्ञानेश कुमार जाएंगे जेल: दिल्ली के रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी| CEC Gyanesh Kumar controversy

जानिए गुरुद्वारा झीरा साहिब की कहानी

कर्नाटक के उत्तर पूर्वी कोने में मौजूद है कर्नाटक के इतिहास और सांस्कृति को अपने में एक साथ समेटे हुए बीदर शहर.. बीदर जिसे कर्नाटक का मुकुट भी कहा जाता है। 14 वी और 15वी शताब्दी में जहां यहां बहमनी और बरीद शाही सल्तनत का शासन था। उसी दौरान यहां 1512 में पहली बार सिख धर्म का प्रचार करने के दौरान पहले गुरु साहिब गुरु नानक देव जी बीदर पहुंचे थे। वैसे को यहां बड़े बड़े किले थे.. वास्तुकला और नक्काशीदार किलो के साथ यहां यहां वाली  हस्तशिल्प कारीगरी ने बीदर का महत्व काफी बढ़ाया था, लेकिन सारी संपन्नता के बाद भी यहां सबसे बड़ी कमी थी मीठे पानी के स्त्रोत की.. खारे पानी की कमी नहीं थी.. लेकिन वो पिया नही सकता था.. ऐसे में जब गुरु साहिब वहां के लोगो की पीड़ा को देखा तो उनसे रहा ही नहीं गया।

साल 1948 में इमारत झीरा साहिब को बनवाया

जिस स्थान पर वो बैठ कर संगतो को ज्ञान दे रहे थे, वहीं उन्होंने अपने पैर के खड़ाऊ को जमीन पर हल्का सा दबाया और ध्यान करते हुए कहा सत् करतार.. उनके इतना कहते ही उस स्थान से मीठे पानी का एक झरना फूट गया.. जिसने वहां के लोगों की सबसे बड़ी समस्या को हल कर दिया.. इस दौरान पहली बार हुआ था जब हिंदू और मुस्लिम सभी संगते एक साथ मिलकर लंगर का प्रसाद खाती है और पवित्र झीरा साहिब से पानी पीती है। गुरु साहिब और झीरा साहिब के सम्मान में य़हां एक भव्य गुरुद्वारे का निर्माण करवाया गया। झीरा साहिब की वर्तमान इमारत साल 1948 में बनवाई गई थी, जिसे य़हां रहने वाले सिख संगतो और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मिलकर बनवाया था। सिख पारंपरिक वास्तुकला से सजाये गए इस गुरुद्वारे को सफेद संगमरमर से बनाया गया जिसके ऊपर सोने के गुंबद मौजूद है। वहीं झीरा साहिब कुंड को कंक्रीट से घेर कर उसे एक सरोवर बनाया गया है जिसे अमृत कुंड कहा जाता है।

गुरुद्वारे में प्रवेश करने के चार द्वार

इसी के साथ यहां बड़ा दीवान होल औऱ 24 घंटे चलने वाले लंगर की भी सुविधा मौजूद है। इसी के साथ दसवे गुरु गोबिंद सिंह जी ने जब खालसा पंथ की शुरुआत की थी, तब धर्म के अपनी जान की बाजी लगाने के लिए तैयार गुरु साहिब के पंज प्यारों में से एक भाई साहिब चंद, जिनका अमृत चखने के बाद भाई साहिब सिंह पड़ा था.. वो बीदर के ही एक नाई के परिवार से आते थे। यानि की बीदर शहर धार्मिक भावनाओं में सिखो के लिए बेहद ही अहम शहर है.. गुरुद्वारा बीदर के एक घाटी पर स्थित है, जो तीन तरफ से लेटराइट की पहाड़ियो से घिरा हुआ है.. इस गुरुद्वारे में प्रवेश करने के चार द्वार है, जो इस बात का साक्षी है कि गुरुद्वारा सभी धर्मों और सभी जाति के लोगो के लिए खुला है। इसी के साथ यहां एक संग्राहलय मौजूद है, जिसमें सिख धर्म के फलने फूलने और सिख गुरुओ की विरासत के चिन्ह मौजूद है। दूर से आने वाले भक्तो के लिए रहने का बंदोबस्त है.. यहां का शांत वातावरण आपको एक अलग ही सूकून और शांति देता है। हर साल यहां 4 से 5 लाख श्रद्धालु गुरुद्वारा गुरु नानक झीरा साहिब में मत्था टेकने आते है। जो इसकी महानता का प्रतीक है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds