Russia Vs Ukraine: यूक्रेन से कर्च ब्रिज उड़ने का बदला, रूस ने दागी 75 मिसाइलें, धुआं-धुआं हुआ राजधानी कीव

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 अक्टूबर 2022, 05:30 AM Updated: 10 अक्टूबर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

रूस ने लिया 48 घंटे के अंदर कर्च ब्रिज का बदला

किसी ने बहुत खूब कहा है कि बदला खुनी खेल का अंत नहीं बल्कि नई जंग की शुरुआत होती है। यूक्रेन की तरफ से कर्च ब्रिज को उड़ाए जाने का बदला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने महज 48 घंटे में ले लिया है। सोमवार, 10 अक्टूबर की सुबह रूस की तरफ से यूक्रेन पर एक के बाद एक 75 मिसाइल गिराए गए हैं। इन धमाकों में यूक्रेन का पारकोवी ब्रिज भी तहस-नहस हो गया है, जबकि यह ब्रिज नाइपर नदी पर पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया था।

Also read- यूक्रेन के चार इलाकों का होगा विलय, जानिए रूस को क्या होगा फायदा

रूस का यूक्रेन पर अभी तक का सबसे बड़ा हमला

यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई शहरों पर हमले के बाद कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने यह दावा किया कि सुबह करीब आठ बजे से कीव शहर की इमारतों के ऊपर काला धुआं दिखाई दे रहा था, साथ-ही-साथ इन धमाकों की आवाज भी पूरे शहर में गूंज रही थी। वहां स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से ही शहर में हमले के सायरन बजने शुरू हो गए थे। रूस के मिसाइल अटैक पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की ने गुस्से में कहा कि रूस हमें दुनिया के नक़्शे से मिटाने की कोशिश कर रहा है। देशभर में कई जगहों पर हमलों से यूक्रेन के लोग बड़ी संख्या में मर रहे हैं। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यूक्रेन द्वारा कर्च रेलवे ब्रिज पर धमाके के बाद बदले के रूप में रूस का यूक्रेन की धरती पर यह अभी तक का सबसे बड़ा हमला है।

रूस के क्रीमिया पर कब्जे की निशानी थी यह ब्रिज

दरअसल, यूक्रेन ने शनिवार को रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले कर्च रेलवे ब्रिज को बमबारी कर तबाह कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिज में धमाका शनिवार सुबह 6 बजे के करीब हुआ था। इस हमले में तीन लोगों की मौत भी हो गई थी। इस ब्रिज को रूस के क्रीमिया पर कब्जे के निशान के रूप में भी देखा जाता था। इसके बाद ही पुतिन ने यूक्रेनी राजधानी कीव पर दोबारा हमला किया है।

पुतिन ने यूक्रेन के इस हमले को आतंकवादी कृत्य बताते हुए कहा था कि क्रीमिया पुल विस्फोट निस्संदेह रूप से रूस के महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए यह यूक्रेन द्वारा एक आतंकी घटना था। रूसी जांच एजेंसी के अध्यक्ष अलेक्जेंडर बैस्ट्रीकिन के साथ बैठक के दौरान पुतिन ने कहा, ‘यूक्रेन की विशेष सेवाएं आरंभकर्ता, कलाकार और मास्टरमाइंड थीं।’ पुतिन के बयान की पुष्टि करते हुए बैस्ट्रीकिन ने कहा कि, इस घटना में रूस और विदेशी नागरिक भी शामिल थे।

सड़कों, गाड़ियों, बच्चों के पार्क… जहां देखो वहीं रॉकेट से हुए विस्फोट

रूस के यूक्रने की जापोरिजिया पर दूसरी बार मिसाइलें दागी हैं। रूस ने 10 अक्टूबर सुबह करीब 4:30 बजे जापोरिजिया में मिसाइल हमला किया था। जापोरिजिया के मिलिट्री चीफ ऑलेक्जेंडर स्टारुख ने इसकी पुष्टि भी की है। जापोरिजिया पर यह 24 घंटे के अंदर लगातार दूसरा हमला है।

Russia Vs Ukraine: यूक्रेन से कर्च ब्रिज उड़ने का बदला, रूस ने दागी 75 मिसाइलें, धुआं-धुआं हुआ राजधानी कीव — NEDRICK NEWS

रूस-यूक्रेन जंग 7 महीने पहले शुरू हुआ था। जंग की शुरूआती दौर में रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े मिसाइल हमले किए थे। लेकिन कीव के सैनिकों और नागरिकों की तरफ से विद्रोह के बाद अप्रैल में रूस ने कीव से अपनी सेना को वापस बुलाना लिया था। अब एक बार फिर से यूक्रेन के इस हमले के बाद रूस ने कीव पर हमला करना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह से ही कीव पर रूसी रॉकेट बरस रहे हैं।

कीव पर 75 मिसाइलों से हमले

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ 75 मिसाइल से हमले किए गए हैं, रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि उनमें से 41 को यूक्रेनी एयर फोर्स ने हवा में ही मार गिराया।सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति जेलेंस्की के दफ्तर पर भी मिसाइल दागे गए हैं। इस हमले में कई लोगों की मौत की खबर है। हालांकि अभी इन ख़बरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कीव के अलावा लवीव, झितोमिर, खमेलनित्स्की, निप्रो और टेर्नोपिल शहरों में भी धमाके हुए हैं।

Also read- Ukraine से आये आधे-अधूरे डॉक्टर…भारत सरकार ने छोड़ा साथ…कैसे होगी इनकी पढ़ाई पूरी…

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds