बच्चे बेवकूफ नहीं होते, Manoj Tiwari की दूसरी शादी पर बेटी Rhiti Tiwari का सनसनीखेज खुलासा!

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 14 अक्टूबर 2026, 10:57 PM Updated: 14 अक्टूबर 2026, 10:57 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Rhiti Tiwari: “बच्चे बेवकूफ नहीं होते..” बीजेपी सांसद और भोजपूरी दुनिया के सुपरस्टार मनोज तिवारी की बड़ी बेटी रीति तिवारी का यह बयान इस समय सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से बाहर आने के बाद, रीति ने अपने माता-पिता के तलाक और पिता की दूसरी शादी को लेकर कई हैरान करने वाले और बेहद भावुक खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे महज 16-17 साल की उम्र में उन्होंने खुद फोन कर अपने पिता को दूसरी शादी करने की सलाह दी थी। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

और पढ़ें: Kishore Kumar की मौत का वो आखिरी सच! पत्नी लीना क्यों कहती रहीं- नाटक बंद करो — NEDRICK NEWS

Rhiti Tiwari ने किया खुलासा

रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) ने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई अनसुनी बातें शेयर कीं। रीति ने बताया कि जब वह महज 16-17 साल की थीं, तब उन्हें इस बात का अहसास हो गया था कि उनके पिता मनोज तिवारी की जिंदगी में कोई नया इंसान आ चुका है। रीति ने उस पल को याद करते हुए कहा, “मुझे अंदर से फील हो गया था कि इनको (मनोज तिवारी) कोई मिल गई है, लेकिन ये डर के मारे मुझे बोल नहीं पा रहे हैं। सब समझ आ जाता है, बच्चे बेवकूफ नहीं होते यार।” रीति को लगा कि उनके पिता खुद से कभी यह बात उनके सामने नहीं उठा पाएंगे, इसलिए उन्होंने खुद हिम्मत जुटाई और फोन करके सीधे कह दिया— “हेलो डैड, आप शादी कर लीजिए।”

बेटी Rhiti Tiwari ने दिखाई हरी झंडी

रीति (Rhiti Tiwari) की यह बात सुनकर मनोज तिवारी को बहुत बड़ा सहारा मिला। वह अपनी बेटी की मैच्योरिटी देखकर हैरान भी थे और भावुक भी। रीति ने बताया कि उनके पिता ने हंसते हुए उनसे कहा था— “ठीक है बेटा, अगर तुमने बोल दिया तो अब डन है।” अपनी बेटी से मिली इसी हरी झंडी और आशीर्वाद के बाद मनोज तिवारी ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का बड़ा फैसला लिया।

आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने साल 1999 में रानी तिवारी (प्रतिमा तिवारी) से पहली शादी की थी, जिनसे उनकी बेटी रीति (Rhiti Tiwari) का जन्म हुआ। हालांकि, आपसी मतभेदों के चलते शादी के 11 साल बाद, यानी साल 2012 में दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। पहली पत्नी से अलग होने के करीब 8 साल बाद, मनोज तिवारी ने अप्रैल 2020 में सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की। आज मनोज और सुरभि की दो बेटियां हैं, और रीति अपनी दोनों छोटी बहनों से बेहद प्यार करती हैं।

इंटरव्यू के दौरान जब रीति (Rhiti Tiwari) से पूछा गया कि क्या उन्हें पिता से यह बात कहने में डर नहीं लगा? इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह स्वभाव से काफी ‘मुंहफट’ हैं। वह अपने दिल में कोई बात नहीं रखतीं। यही वजह थी कि वह अपने पिता की झिझक को समझ गईं और उनके साथ इस संवेदनशील विषय पर इतनी खुलकर बात कर पाईं, जिसने उनके पिता की सूनी जिंदगी को एक बार फिर खुशियों से भर दिया।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds