Rahul Gandhi: देश की राजनीति में सत्ता के सामने एक मजबूत विपक्ष को खड़ा करने की कवायद अब और तेज हो गई है। जंतर-मंतर पर कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को एकजुटता का सीधा संदेश दिया है। राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की इस लड़ाई में भले ही राजनीतिक दलों के बैनर अलग हों, लेकिन सरकार की मनमानी के खिलाफ सबका मकसद एक ही है।
बैनर अलग, मकसद एक
दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराने को लेकर दिल्ली पुलिस ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में अदालत ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस पुलिसिया कार्रवाई को ‘कायरतापूर्ण’ करार दिया और कहा कि अपने ही देश में तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि जंतर-मंतर भारत के लोगों का है और हम इसे वापस हासिल करेंगे।
Waving the Tricolour at Jantar Mantar in a peaceful protest is not a crime. Jailing youth for it is an act of cowardice.
Students. Youth. Journalists. The INDIA bloc. Different banners, one cause. All protests are one: citizens demanding their constitutional rights.
Jantar Mantar belongs to the people of India. We will reclaim it.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 14, 2026
महाराष्ट्र से दिल्ली लौट रहे CJP प्रमुख अभजीत दीपके ने विपक्ष के इस समर्थन का स्वागत किया। उन्होंने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और एमके स्टालिन जैसे नेताओं के बयानों को साझा कर उन्हें धन्यवाद दिया है। दीपके ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारा और INDIA ब्लॉक का मकसद अब एक ही है।
बता दें कि यह पहली बार है जब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने CJP के नेतृत्व वाले आंदोलन और उनके गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को इस तरह सार्वजनिक रूप से सीधा और खुला समर्थन दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं को लेकर CJP और विपक्ष दोनों ही इस समय लामबंद हैं।
अभिजीत दीपके ने Rahul Gandhi का किया शुक्रिया
जंतर-मंतर पर हुई गिरफ्तारी और अदालत द्वारा कार्यकर्ताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और एमके स्टालिन द्वारा इस गिरफ्तारी का विरोध करने पर दीपके ने आधिकारिक तौर पर उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “समर्थन के लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी, आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।”













































