Trending

GOOD NEWS: डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर Sonakshi Sinha ने की सगाई की अनाउंसमेंट, जानें 'रज्जो' ने किसे चुना अपना जीवनसाथी?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 May 2022, 12:00 AM | Updated: 09 May 2022, 12:00 AM

हाथों में डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती हुई बॉलीवुड की रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीर आज हर तरफ छाई हुई है। तब से ही चर्चाएं तेज हैं कि सोनाक्षी ने लाइफ में अपने प्यार के साथ एक कदम और आगे बढ़ा दिया। सोनाक्षी की सगाई करने की खबरें आज हर तरफ सुर्खियों में हैं। अचानक आई सोनाक्षी की सगाई की खबरों ने उनके फैंस को शॉक कर दिया। हालांकि ये न्यूज सुनकर सोनाक्षी के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे और एक्ट्रेस को बधाईयां देते नजर आ रहे हैं। 

GOOD NEWS: डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर Sonakshi Sinha ने की सगाई की अनाउंसमेंट, जानें 'रज्जो' ने किसे चुना अपना जीवनसाथी? — Nedrick News

सोनाक्षी ने अपने चाहने वालों के साथ इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की। इन फोटोज में सोनाक्षी हाथों में सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी के फिऑन्से भी नजर आ रहे हैं। हालांकि किसी भी तस्वीरों में उनका चेहरा नहीं दिखाया गया। यानी फिलहाल सोनाक्षी ने ये नहीं बताया कि वो स्पेशल वन कौन हैं, जिससे उन्होंने सगाई की? एक्ट्रेस ने इसे संस्पेंस ही बना रखा है। 

GOOD NEWS: डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर Sonakshi Sinha ने की सगाई की अनाउंसमेंट, जानें 'रज्जो' ने किसे चुना अपना जीवनसाथी? — Nedrick News

सोनाक्षी ने जो तीन तस्वीरें शेयर कीं, उसमें से एक में सोनाक्षी अपने फिऑन्से का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में एक्ट्रेस ने उनके कंधे पर प्यार से सिर रखा है और तीसरी फोटो में पार्टनर का हाथ थामे मुस्कुरा रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरे लिए आज बहुत बड़ा दिन हैं। मेरा सबसे बड़ा सपना पूरा होने जा रहा हैं और मैं इंतेजार नहीं कर सकती इसे आपके साथ शेयर करने के लिए। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि ये इतना आसान था।’ 

GOOD NEWS: डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर Sonakshi Sinha ने की सगाई की अनाउंसमेंट, जानें 'रज्जो' ने किसे चुना अपना जीवनसाथी? — Nedrick News

सोनाक्षी ने जो तीन तस्वीरें शेयर की, उसमें से किसी भी फोटो में मिस्ट्री मैन का फेस नहीं रिवील किया गया, जिसके बाद से ही लोगों में ये जानने की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है कि आखिर उनका स्पेशल वन है कौन?  

एक्ट्रेस ने भले ही अपने हमसफर के नाम को रिवील नहीं किया हो। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सोनाक्षी के लकी चार्मिंग को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो शख्स कोई और नहीं   ‘नोटबुक’ फेम एक्टर जहीर इकबाल हैं, जिन्हें सोनाक्षी ने अपने जीवनसाथी के रूप में चुना।  बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की डेटिंग की खबरें लंबे वक्त से चर्चाओं में थीं। खबरें आ रही थीं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि कभी भी ना तो सोनाक्षी और ना ही जहीर की तरफ से इस रिश्ते को लेकर कुछ ऑफिशियल किया गया।

GOOD NEWS: डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर Sonakshi Sinha ने की सगाई की अनाउंसमेंट, जानें 'रज्जो' ने किसे चुना अपना जीवनसाथी? — Nedrick News

जानकारी के मुताबिक सोनाक्षी और जहीर दोनों पहली बार सलमान खान की वजह से ही मिले थे। जहीर और सोनाक्षी कई मौकों पर साथ देखे गए। सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में जहीर को केवल अपना एक अच्छा दोस्त ही बताया था। साथ ही उन्होंने जहीर के बर्थडे पर उन्हें खास अंदाज में बधाई भी दी। 

GOOD NEWS: डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर Sonakshi Sinha ने की सगाई की अनाउंसमेंट, जानें 'रज्जो' ने किसे चुना अपना जीवनसाथी? — Nedrick News

वहीं जहीर ने सोनाक्षी संग अपने रिश्ते पर कहा था कि लंबे समय से मैं ये सब सुनता आ रहा हूं। अब मुझे इसकी परवाह नहीं है। आप ऐसा सोचते हैं, तो सोचते रहे हैं। मैं और सोनाक्षी साथ हैं, आपको ये सोचकर खुशी मिलती हैं, तो आपके लिए खुशी की बात है। अगर आपको दुख होता है, तो I am sorry। इस बारे में सोचना बंद कर दें।’

GOOD NEWS: डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर Sonakshi Sinha ने की सगाई की अनाउंसमेंट, जानें 'रज्जो' ने किसे चुना अपना जीवनसाथी? — Nedrick News

सोनाक्षी और जहीर ने भले ही अपने रिश्ते को कभी स्वीकार ना किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट में इनकी बॉन्डिंग देखने मिलती रही हैं। वहीं अब अटकलों का बाजार गर्म है कि वो जहीर ही हैं, जिनके साथ सोनाक्षी ने सगाई की। हालांकि ये दावे कितने सही और कितने गलत हैं, ये तो आने वाले वक्त में साफ हो ही जाएगा। फिलहाल बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा सोनाक्षी सिन्हा अपनी लाइफ के न्यू चैप्टर की शुरुआत करने जा रही हैं, उसके लिए उन्हें ढेर सारी बधाईयां। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds