बीच सड़क पर शख्स ने पहले पत्नी-बेटी को मारी गोली और फिर… पटना में Triple Murder से मची सनसनी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 Apr 2022, 12:00 AM | Updated: 28 Apr 2022, 12:00 AM

बिहार की राजधानी पटना से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने बीच सड़क पर दिनदहाड़े अपनी तलाकशुदा पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शख्स ने खुद की कनपटी पर बंदूक रखी और खुद को भी गोली से उड़ा दिया। वारदात पटना के पॉश इलाके पुलिस कॉलोनी के A ब्लॉक की बताई जा रही है। घटना की डरावनी वीडियो भी सामने आई है। 

घटना गुरुवार दोपहर की है। यहां शख्स ने पहले बेटी के सिर पर पिस्टल रखकर गोली मारी। इसके बाद फिर पत्नी को इसी तरह से शूट कर दिया। इसके बाद आखिर में खुद की कनपटी पर गोली मार ली। इस दौरान मौके पर ही इन तीनों की मौत हो गई। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। 

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम राजीव कुमार था। वो बेगूसराय का रहने वाला है। राजीव की पहली पत्नी का निधन हो गया था। पहली पत्नी से राजीव को एक बेटी की। पत्नी की मौत के बाद राजीव की शादी उसकी साली शशि प्रभा से करा दी गई। शादी के बाद से ही राजीव और शशि के बीच के संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। विवाद के चलते दोनों अलग हो गए थे। राजीव-शशि ने तलाक ले लिया था। 

तलाक के बाद शशि और राजीव की बेटी पटना के पुलिस कॉलोनी में एक घर में किराए पर रह रही थीं। शशि सचिवालय में काम करती थी। बताया जा रहा है किर तलाक के बाद शशि प्रभा की दूसरी शादी भी तय हो गई थी। राजीव चाहता था कि उसकी बेटी उसके साथ रहे। लेकिन राजीव के व्यवहार के चलते बेटी साथ नहीं रहना चाहती थीं। इस घटना के पीछे यही विवाद वजह बताया जा रहा है। 

गुरुवार दोपहर 12:20  करीब ये वारदात IPS नसीम अहमद के घर के बाहर हुई। एक के बाद एक अचानक तीन गोलियां चलने की आवाज आई। लोग बाहर आए, तो उन्होंने देखा कि रोड पर खून से लथपथ तीन लाशें पड़ी हैं। नजारा देखकर हर किसी के होश उड़ गए। फौरन ही पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं।

दिनदहाड़े घटी इस घटना की वीडियो भी काफी वायरल हो रही है, जो दिल दहलाने वाली है। वहीं जहां पर इस वारदात को अंजाम दिया गया, वहां पर कई पुलिस अफसरों के घर हैं, जिसमें कई वर्तमान और रिटायर्ड IPS भी शामिल हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds