7 घोड़ों की तस्वीर लगाने से पहले जान लें पंडित जी के ये नियम, कहीं उल्टी न पड़ जाए बाजी! | 7 Horses Painting Vastu Rules

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 01 सितम्बर 2026, 10:56 PM Updated: 01 सितम्बर 2026, 10:56 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

7 Horses Painting Vastu Rules: पैसा टिकता नहीं है? या बिजनेस और करियर में ग्रोथ रुक गई है? क्या आपने भी अपने घर में 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाई है?

घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि लाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं, जिनमें से एक है 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर। यह तस्वीर सफलता, गति और प्रगति का प्रतीक मानी जाती है।

हालांकि, इसे घर में लगाने के कुछ कड़े नियम हैं। यदि इन्हें नजरअंदाज किया जाए, तो यह फायदे की जगह भारी नुकसान भी पहुंचा सकती है। तो चलिए इस लेख में जरिए जानते हैं कि इस तस्वीर को किस दिशा में और कैसे लगाना चाहिए।

और पढ़ें: इस जन्माष्टमी घर लाएं ये शुभ चीजें, बरसेगी लड्डू गोपाल की असीम कृपा | Janmashtami 2026

किस दिशा में तस्वीर लगाना शुभ

लोकल 18 को दिए इंटरव्यू में अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिष पंडित कल्कि राम ने बताया कि करियर में ग्रोथ, नौकरी में प्रमोशन और समाज में मान-सम्मान के लिए तस्वीर को पूर्व की दीवार पर लगाना चाहिए। व्यापार में सफलता और प्रसिद्धि (Fame) कमाने के लिए दक्षिण की दीवार सबसे उत्तम मानी जाती है। वहीं घर में धन-समृद्धि और आय के नए स्रोत खोलने के लिए इसे उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है।

तस्वीर चुनते समय इन बातों से बचें (7 Horses Painting Vastu Rules)

घोड़े पूरी तरह स्वतंत्र और बिना लगाम के दौड़ते हुए होने चाहिए। बंधे हुए या लगाम वाले घोड़े रुकावटों का संकेत देते हैं। कभी भी एक अकेले घोड़े की फोटो न लगाएं, हमेशा 7 घोड़ों का समूह ही होना चाहिए। तस्वीर में घोड़ों के चेहरे पर गुस्सा या आक्रामकता नहीं, बल्कि प्रसन्नता और ऊर्जा दिखनी चाहिए। कोई भी घोड़ा कटा-फटा, धुंधला या रथ खींचता हुआ (लड़ाई के मैदान का) नहीं होना चाहिए।

इन जगहों पर भूलकर भी न लगाएं तस्वीर

इस तस्वीर को कभी भी बेडरूम (शयनकक्ष), रसोईघर (किचन) या बाथरूम के पास नहीं लगाना चाहिए। बेडरूम में इसे लगाने से मानसिक अशांति और नींद में खलल पड़ सकता है। इसे लगाने की सबसे सही जगह लिविंग रूम (हॉल) या आपका ऑफिस केबिन है।

7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर केवल एक शोपीस नहीं है, बल्कि यह आपके घर और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक शक्तिशाली माध्यम है। यदि आप अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम जी के बताए अनुसार इसे सही दिशा (पूर्व, दक्षिण या उत्तर) में लगाते हैं और गलतियों से बचते हैं, तो यह आपके रुके हुए कामों को गति देती है और करियर में सफलता के नए रास्ते खोलती है।तस्वीर लाते समय बस इतना याद रखें कि घोड़े प्रसन्न मुद्रा में हों और उनका मुंह हमेशा आपके घर के अंदर की तरफ हो। नियमों का यह छोटा सा बदलाव आपके जीवन में बड़ी समृद्धि ला सकता है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds