भारत के बाद अब ड्रैगन भी आया आगे: नेपाल की भीषण आपदा पर पिघला चीन, राहत सामग्री के साथ भेजेगा नकद मदद! India-China Nepal Flood Aid

Nandani | Nedrick News Nepal Published: 31 अगस्त 2026, 01:58 AM Updated: 31 अगस्त 2026, 01:58 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

India-China Nepal Flood Aid: नेपाल में हाल ही में ग्लेशियर टूटने से आई भीषण बाढ़ और मलबे के सैलाब ने जो तबाही मचाई है, उससे निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मदद तेज हो गई है। संकट की शुरुआत से ही साथ खड़े भारत के बाद अब चीन ने भी नेपाल की ओर राहत का हाथ बढ़ाया है। रविवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से फोन पर बात की और इस प्राकृतिक आपदा पर गहरा दुख जताते हुए एक विशेष राहत पैकेज की घोषणा की।

और पढ़ें: नेपाल बाढ़ में 11 हाइड्रोपावर प्लांट ठप, 20 से ज्यादा पुल बहे; टेलीकॉम से लेकर बैंकिंग नेटवर्क तक ध्वस्त| Nepal Flood Damage

वांग यी ने बताया ‘सीमा-पार की सबसे गंभीर आपदा’| IndiaChina Nepal Flood Aid

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दोनों नेताओं की बातचीत का ब्योरा साझा किया। वांग यी ने बातचीत के दौरान कहा कि सीमावर्ती इलाके में अचानक ग्लेशियर टूटने से भारी मलबा और कीचड़ का बहाव नीचे आया, जिससे नेपाल और चीन दोनों तरफ जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है और कई लोग अब भी लापता हैं।

वांग यी ने इसे हाल के सालों की सबसे गंभीर सीमा-पार (क्रॉस-बॉर्डर) आपदा बताते हुए कहा कि राहत और बचाव का काम बेहद चुनौतीपूर्ण और कठिन है। उन्होंने कहा कि चीन अपने इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के साथ-साथ नेपाल की मदद के लिए भी पूरी तरह तैयार है।

चीन देगा नकद मदद और मानवीय सामग्री

चीनी विदेश मंत्री ने जानकारी दी कि नेपाल के लिए एक विशेष आपातकालीन सहायता पैकेज लागू किया गया है, जिसके तहत तुरंत नकद मदद और जरूरी मानवीय राहत सामग्री जल्द ही काठमांडू पहुंचाई जाएगी। वांग यी ने कहा कि दोनों देश पहाड़ों और नदियों से जुड़े पड़ोसी हैं, इसलिए इस मुश्किल वक्त में एकजुट होकर हालात का सामना करना और हिमालय के दोनों छोर पर बसी दोस्ती को मजबूत करना जरूरी है।

भारत का चौथा राहत विमान काठमांडू पहुंचा

दूसरी तरफ, भारत पहले दिन से ही नेपाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और अब तक कुल 68.5 टन राहत सामग्री उपलब्ध करा चुका है। रविवार को भारतीय वायुसेना का चौथा विमान 11 टन राहत सामग्री और विशेषज्ञों की टीम लेकर काठमांडू पहुंचा।

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय के मुताबिक:

  • टनल व रेस्क्यू एक्सपर्ट्स: बुधवार की बाढ़ के बाद जलविद्युत परियोजनाओं (हाइड्रोपावर टनल) में फंसे कर्मियों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत ने विशेष टनलिंग एक्सपर्ट्स और अत्याधुनिक खोज उपकरण भेजे हैं।
  • फॉरेंसिक व डीएनए टीम: अज्ञात शवों और लापता लोगों की पहचान के लिए डीएनए विश्लेषण में माहिर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम भेजी गई है।
  • जरूरी राहत सामान: खेप में कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, प्लास्टिक शीट्स और हाइजीन/स्वच्छता किट्स शामिल हैं।

और पढ़ें: क्या चीन की करतूतों से नेपाल में आई प्रलयंकारी बाढ़? रसुवा त्रासदी पर शी जिनपिंग पर फूटा गुस्सा| Nepal China Relation  

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds