'मैं एक देशभक्त हूं…', जब जय हिंद ट्वीट करने को लेकर भड़की पाकिस्तानी महिला को Priyanka ने दिया था मुंह तोड़ जवाब!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 05 Apr 2022, 12:00 AM | Updated: 05 Apr 2022, 12:00 AM

ग्लोबल आइकन बन चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने काबिलियत के दम पर दुनियाभर में अपना अलग नाम और पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका वैसे तो कभी अपने काम तो कभी फैशन या दूसरी वजह से चर्चाओं का हिस्सा बनी रहती हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की देसी गर्ल अपनी हाजिर जवाबी को लेकर भी कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं। प्रियंका को कई लोग ब्यूटी विथ ब्रेन का टाइटल दे चुके हैं। वो जिस तरह के कई सवालों को जवाब देती हैं, वो लोगों को काफी पसंद आता है। 

जब पाकिस्तानी महिला ने कहा था ‘पाखंडी’ 

अपनी हाजिर जवाबी के लिए प्रियंका ने कई बार तारीफें भी बटोरीं। प्रियंका का एक इवेंट में सामना पाकिस्तानी महिला से हो गया था। पाकिस्तानी महिला ने चिल्लाते हुए प्रियंका पर गंभीर आरोप लगाया और उन्हें पाखंडी तक कह दिया। जिसका प्रियंका ने अपने अंदाज में कुछ ऐसा जवाब दिया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रियंका की यही पुरानी वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है, जिसको लेकर लोग एक बार फिर प्रियंका की तारीफें करते नजर आ रहे हैं। 

3 साल पुरानी वीडियो Viral

वायरल वीडियो साल 2019 की है। Beautycon Los Angeles इवेंट में गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं। यहां प्रियंका कुछ सवालों के जवाब दे रही थीं। इस दौरान आयशा नाम की एक पाकिस्तानी महिला प्रियंका से सवाल करने के लिए खड़ी हुई। आयशा ने प्रियंका को सर्जिकल स्ट्राइक के लिए घेरते हुए उन्हें पाखंडी कहा। वो बोलीं कि आपको मानवता के बारे में बात करते सुनना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि आपकी पड़ोसी एक पाकिस्तानी होने के नाते मुझे पता है कि आप थोड़ी पाखंड़ी हैं। 

आगे पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका चोपड़ा की उस ट्वीट का जिक्र किया, जो उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक वाले दिन की थी। उस दौरान प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर “जय हिंद” लिखकर ट्वीट किया था। इस पर पाकिस्तानी महिला बोलीं- प्रियंका यूएन की गुडविल अम्बैसेडर हैं तो वो भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर ‘जय हिंद’ कैसे ट्वीट कर सकती हैं। वो भारत-पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को बढ़ावा दे रही हैं। वो कैसे किसी एक देश को सपोर्ट कर सकती हैं। महिला ने कहा था कि उसने और कई पाकिस्तानियों ने प्रियंका को सपोर्ट किया, लेकिन ये ट्वीट उन सभी के साथ छलावा है। 

प्रियंका ने दिया था ये जवाब

इसके बाद प्रियंका ने इन महिला को ऐसा जवाब दिया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। प्रियंका ने बड़े ही प्यार से उन्हें जवाब देते हुए कहा कि मेरे बहुत से दोस्त पाकिस्तानी हैं और मैं भारत से हूं। मैं भी वॉर को पसंद नहीं करती, लेकिन मैं एक देशभक्त हूं। प्रियंका आगे बोलीं कि अगर मेरी ट्वीट से मेरे चाहने वालों की भावनाएं आहत हुईं, तो मैं उनसे माफी मांगना चाहूंगी। मुझे लगता है कि हम सभी के पास एक मिडिल ग्राउंड होता है जिस पर हमें चलना चाहिए। 

प्रियंका ने कहा कि आप मुझ पर चिल्लाकर बोल रही हैं। चिल्लाओ बिल्कुल मत। हम यहां प्यार के लिए आए हैं। ये वीडियो तो वैसे 3 साल पुराना है, लेकिन प्रियंका के जवाब देने के अंदाज को लोग आज भी काफी पसंद कर रहे हैं, जिसके चलते वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds