ग्रेटर नोएडा में दिव्यांग व्यक्ति के साथ बदसलूकी: बीच सड़क पर बरसाए गए डंडे, Video Viral होने के बाद हरकत में आई पुलिस!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लोग एक महिला और एक पुरुष दिव्यांग व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे होते हैं। वो दिव्यांग व्यक्ति को डंडों से मारते हैं। उसकी स्कूटी तोड़ देते हैं। दिव्यांग व्यक्ति इस दौरान खड़े होने की कोशिश करता हैं, लेकिन उन्हें ऐसा करने का मौका नहीं दिया जाता।

ये वीडियो उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जेवर का बताया जा रहा है। वीडियो में देखने मिल रहा है कि एक दिव्यांग शख्स अपनी स्कूटी पर होता हैं। इस दौरान ही एक व्यक्ति डंडों से लगातार वार कर रहा होता है। इस दौरान दिव्यांग उठने की कोशिश करते हैं। वो ठीक से खड़े भी नहीं हो पाते। इस बीच एक महिला भी वहां हाथ में डंडे लेकर वहां आती हैं और फिर दोनों मिलकर दिव्यांग शख्स की स्कूटी पर ताबड़तोड़ वार करते हैं। दिव्यांग व्यक्ति की स्कूटी तोड़ दी जाती हैं और उन्हें भी बुरी तरह मारा गया।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। वो यूं दिव्यांग के साथ मारपीट करने वाले इन लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग पुलिस से करने लगे। सवाल पूछे जाने लगे कि आखिर क्यों ये लोग इस तरह से सरेआम दिव्यांग को मारपीट रहे हैं? साथ ही साथ लोग उत्तर प्रदेश प्रशासन पर भी इसको लेकर सवाल उठने लगे। वहीं जब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो इसके पीछे की पूरी कहानी निकलकर सामने आई। 

पुलिस ने एक वीडियो जारी कर बताया कि ये मामला दो पक्षों के बीच विवाद से जुड़ा है। दरअसल, जेवर इलाके के ही रहने वाले जुगेंद्र नाम के एक व्यक्ति ने अपना स्कूल रिश्तेदार गजेंद्र को लीज पर दे रखा था, जो दिव्यांग है। कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद पड़ा था। तो ऐसे में स्कूल के मालिक जुगेंद्र ने उसमें किराएदार रख लिए। इसके चलते ही दोनों पक्षों में झगड़ा चल रहा था। इस विवाद के चलते ही दोनों ने दिव्यांग गजेंद्र के साथ मारपीट की। 

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया और वीडियो में नजर आ रहे पुरुष और महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds