किसने दिया 'अगर गुजरातियों को महाराष्ट्र से हटा दिया जाएं तो' वाला बयान , 'Shivsena' हो गई आगबबूला!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 30 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

महाराष्ट्र (Maharashtra) के राज्यपाल बीएस कोश्यारी (BS Koshyari) के भाषण के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। (BS Koshyari) पर शिवसेना और कांग्रेस हमलावर हो गई है। शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने राज्यपाल पर मराठी गौरव को आहत करने का इलजाम लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से कहा है कि ‘राज्यपाल द्वारा दिए गए बयानों की निंदा करने का आग्रह किया’। आपको बता दें, राज्यपाल ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि ‘अगर महाराष्ट्र से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाता है, तो महाराष्ट्र के पास कोई पैसा नहीं बचेगा और ना ही मुंबई को अब भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाएगा। 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, राज्यपाल बीएस कोश्यारी ने शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी में एक कार्यक्रम में गए थे। जहां उन्होनें मारवाड़ी गुजराती समुदाय की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे जहां भी जाते हैं, अस्पताल, स्कूल आदि बनाकर जगह के विकास में योगदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाता है, तो महाराष्ट्र के पास कोई पैसा नहीं बचेगा और मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी नहीं कहा जाएगा।

संजय राउत ने मांगा इस्तीफा

राज्यपाल कोश्यारी के भाषण को ट्विटर पर साझा  करते हुए शिवसेना नेता और प्रवक्ता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि ”राज्यपाल का मतलब है कि महाराष्ट्र और मराठी लोग भिखारी हैं। मुख्यमंत्री शिंदे, क्या आप सुन रहे हैं? । अगर आपका स्वाभिमान है, तो राज्यपाल का इस्तीफा मांगें।”

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी साधा निशाना

राज्यपाल बीएस कोश्यारी (BS Koshyari) के भाषण पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी महाराष्ट्र के राज्यपाल पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि इनका नाम ‘कोश्यारी’ है। लेकिन एक गवर्नर के तौर पर जो बोलते हैं और करते हैं उसमें थोड़ी भी ‘होशियारी’ नहीं होती। ये कुर्सी पर सिर्फ इसलिए बैठे हैं क्योंकि ‘हम दो’ के आदेश का निष्ठा पूर्वक पालन करते हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds