The Kashmir Files के प्रमोशन पर विवाद: अब कपिल शर्मा के 'अधूरे सच' ने Anupam Kher का चढ़ाया पारा, जानें क्या है पूरा माजरा?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 15 Mar 2022, 12:00 AM | Updated: 15 Mar 2022, 12:00 AM

विवेक अग्निहोत्री की 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म को बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर मूवी का कलेक्शन भी जबरदस्त हो रहा है। हालांकि इस बीच द कश्मीर फाइल्स के द कपिल शर्मा शो में प्रमोशन को लेकर शुरू हुई कंट्रोवर्सी पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। अब अनुपम खेर ने कपिल शर्मा पर उनकी वीडियो शेयर कर “अधूरा सच” बताने का आरोप लगाया है। 

दरअसल, ये पूरी कंट्रोवर्सी तब शुरू हुई जब मूवी के रिलीज होने से पहले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ये आरोप लगाया था कि कपिल शर्मा शो में उनकी मूवी सिर्फ इसलिए प्रमोट करने से मना कर दिया गया, क्योंकि इसमें कोई बड़ा स्टार नहीं है। 

विवेक अग्निहोत्री की इस स्टेटमेंट के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया और लोग कपिल शर्मा और उनके शो को काफी बुरा भला कहते हुए ट्रोल करते नजर आने लगे। इतना ही नहीं शो का बायकॉट करने तक की मांग उठने लगी थीं।

कपिल शर्मा ने अनुपम खेर को कहा थैंक्यू

वहीं इस पूरी कंट्रोवर्सी पर अब अनुपम खेर का भी रिएक्शन सामने आया। अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू के दौरान शो में नहीं जाने की वजह बताई। अनुपम खेर ने बताया कि उन्हें शो में जाने के लिए उन्हें कॉल आया था, लेकिन फिल्म इतने सीरियस मुद्दे पर बनी थी, इसलिए मैंने जाने से इनकार कर दिया। 

कपिल ने अनुपम खेर की इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा। कपिल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “थैंक्यू पाजी अनुपम खेर। मेरे खिलाफ सभी गलत आरोपों को क्लियर करने के लिए। उन सभी दोस्तों का भी शुक्रिया, जिन्होंने बिना सच जाने मुझे इतनी मोहब्बत दी। खुश रहिए। मुस्कुराते रहिए।” 

कपिल के आधे सच पर भड़के अनुपम खेर 

हालांकि अब इस पूरी स्टोरी में एक न्यू ट्विस्ट आ गया। कपिल ने जो अनुपम खेर की वीडियो खेर की उसको लेकर एक्टर ने कॉमेडियन पर ‘आधा सच’ बताने का आरोप लगाया। कपिल की ट्वीट पर अनुपम खेर ने कहा- “प्यारे कपिल, काश आपने पूरा वीडियो पोस्ट किया होता। ना कि आधा सच। पूरी दुनिया सेलिब्रेट कर रही है। आपने भी आज रात सेलिब्रेट किया। प्यार और प्रार्थना हमेशा।”

The Kashmir Files के प्रमोशन पर विवाद: अब कपिल शर्मा के 'अधूरे सच' ने Anupam Kher का चढ़ाया पारा, जानें क्या है पूरा माजरा? — Nedrick News

जानें क्या कहा था अनुपम खेर ने इंटरव्यू में…?

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा शो में प्रमोशन को लेकर हो रही कंट्रोवर्सी पर अनुपम खेर ने बयान दिया था। उन्होंने बताया था कि दो महीने पहले उन्हें कपिल शर्मा शो में आने के लिए इनवाइट किया गया था। लेकिन उन्होंने अपने मैनेजर से कह दिया कि ये फिल्म एक गंभीर मुद्दे पर बनी है, इसलिए मैं वहां नहीं जा सकता। अनुपम खेर ने आगे कहा कि मैं यहां अपनी बात रखना चाहता हूं। मैं पहले भी इस शो में जा चुका हूं और ये एक फनी शो है। फनी शो करना बहुत मुश्किल बात है।

बात द कश्मीर फाइल्स फिल्म की करें तो ये फिल्म ना तो बड़े बजट में तैयार हुई और ना ही फिल्म का कुछ खास प्रमोशन किया गया। बावजूद इसके इसकी कहानी ऐसी है कि ये दर्शकों को सिनेमाघरों में आने को मजबूर कर रही है। फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर 3 दशक पहले हुए अत्याचारों को दिखाया गया है। मूवी में अनुपम खेर के साथ मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं। 

द कश्मीर फाइल्स Box Office Collection: 

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करती नजर आ रही है। महज 4 दिनों के अंदर फिल्म ने 42 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली, जबकि फिल्म महज 14 करोड़ में बनकर तैयार हुई। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक पहले दिन शुक्रवार को मूवी का 3.55  करोड़ रहा, जो वीकेंड पर बहुत तेजी से बढ़ा। शनिवार को फिल्म ने 8.50 करोड़ कमाई, जबकि रविवार को 15.10 करोड़ की कमाई कर ली। सोमवार को भी द कश्मीर फाइल्स के जबरदस्त प्रदर्शन की रफ्तार थमी नहीं। सोमवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 15.05 करोड़ रहा। फिल्म ने अब तक कुल 42.20 करोड़ रुपये कमा लिए है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में भी फिल्म का जबरदस्त प्रदर्शन यूं ही जारी रहेगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds