Russia Ukraine War Live: युद्ध के 9वें दिन रूस के भीषण हमले जारी, जंग से जुड़ी बड़ी अपडेट्स…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 Mar 2022, 12:00 AM | Updated: 04 Mar 2022, 12:00 AM

रूस और यूक्रेन के बीच जंग 9वें दिन भी जारी है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बीते दिन फ्रांस से राष्ट्रपति के साथ बातचीत के दौरान साफ कर दिया कि जब तक वो लक्ष्य हासिल नहीं होते, यूक्रेन पर वो हमले जारी रखेंगे। इस बीच पुतिन ने गुरुवार को एक और बड़ा दावा किया। रूसी राष्ट्रपति के यूक्रेन पर भारतीय-चीनी समेत दूसरे देशों के नागरिक को बंधन बनाने के आरोप लगाए। पुतिन का कहना है कि यूक्रेनी सेना आम लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच आज क्या कुछ होगा, इससे जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहें…

10:22 PM- जिंदा बम मिलने का दावा

रूस को लेकर यूक्रेन की सेना ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि सेना को खारकीव में जिंदा बम मिले हैं।

08:43 PM: ‘रूस फैला रहा झूठ’

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि परमाणु हथियार को लेकर रूस झूठ फैला रहा है। यूक्रेन किसी भी तरह का परमाणु हथियार नहीं बना रहा।

06:52 PM- जापान यूक्रेन को भेजेगा बुलेटप्रूफ जैकेट

जापान ने यूक्रेन को मदद करने का फैसला लिया, जिसके किए रूस जापान यूक्रेन को बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट और अन्य रक्षा आपूर्ति भेज रहा है।

05:30 PM- रूसी राष्ट्रपति ने पड़ोसियों को चेताया

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने पड़ोसी देशों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि वो रूस पर और प्रतिबंध लगाकर हालात को और ना बिगाड़े। पुतिन ने कहा है कि पड़ोसियों के लिए हमारी कोई गलत मंशा नहीं। मैं उनको ये सलाह देना चाहूंगा कि स्थिति को गंभीर ना बनाएं और कोई प्रतिबंध ना लगाएं। 

05:15 PM- मानवाधिकार परिषद में भी वोटिंग से बचा भारत

शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में रूस-यूक्रेन संकट पर जांच के लिए स्वतंत्र आयोग का गठन करने को लेकर वोटिंग हुई। भारत इस बार भी मतदान से दूरी बनाए रखा। भारत ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि इस बीच ये प्रस्ताव UNHRC में पास हो गया। बता दें कि ये आयोग यूक्रेन में रूस पर मानवाधिकारों का उल्लंघन करने के आरोपों की जांच करेगा।

04:59 PM- गोलीबारी का शिकार हुए भारतीय का दर्द

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की हालत खराब है। इस बीच यूक्रेन में फंसे हरजोत सिंह नाम के एक गोलीबारी का शिकार हो गए थे, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए थे। कीव के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि उन्हें भारतीय दूतावास से कोई मदद नहीं की जा रही। हरजोत सिंह ने कहा- ‘मैं भारतीय दूतावास से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं। रोज वो यही कहते हैं कि कुछ करेंगे, लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिल रही। 

04:36 PM- न्यूक्लियर रिएक्टर पर हमले में 3 सैनिकों की मौत

यूक्रेन की सरकारी परमाणु कंपनी ने बताया रूस के परमाणु संयंत्र पर किए गए हमले के चलते तीन यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हुए हैं।

04:00 PM- एक और रूसी विमान को मार गिराया

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक और बड़ी खबर आई। यूक्रेनी मीडिया ने एक और रूसी विमान को मार गिराने का दावा किया गया। Volnovakha के पास रूसी Su-25 को मार गिराने की खबर सामने आई है। 

03:40 PM- फेक न्यूज फैलाने पर 15 साल की जेल

यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूस की संसद में एक विधेयक पारित किया गया है, जिसके मुताबिक सैन्य कार्रवाई के बारे में जानबूझकर फेक न्यूज फैलाने वालों के लिए खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इसके तहत 15 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान होगा। 

02:15 PM- यूक्रेन के राष्ट्रपति को मारने की कोशिश

द टाइम्स की खबर के मुताबिक रूस यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद से यूक्रेन के राष्ट्रपति को तीन बार मारने की कोशिश हुई है। इसको लेकर दावा किया गया कि उनके मारने के लिए दो अलग अलग लोग भेजे गए थे, जिसमें Kremlin Wagner Group और Chechen special forces के लोग थे। हालांकि इन हमलों को रूस की फेडरल सिक्योरिटी ब्यूरो ने फेल करवा दिया, क्योंकि वो लोग यूक्रेन से जंग के खिलाफ हैं। 

01:19 PM- 9 हजार रूसी सैनिक मारने का दावा

यूक्रेन की तरफ से दावा किया गया है कि उसने 9 हजार से भी ज्यादा रूसी सैनिकों को जंग के दौरान मार गिराया है। यूक्रेन के मुताबिक 4 मार्च तक उसने 9166 रूसी सैनिकों को मार दिया। इसके साथ ही 33 प्लेन, 27 हेलिकॉप्टर्स, 251 टैंक, 105 तोपें, 60 फ्यूल टैंक भी बर्बाद कर दिए। 

12:20 PM- फंसे भारतीयों को निकालेगीं रूस की बस

यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को निकालने के लिए रूस की ओर से भी मदद की जा रही है। भारतीयों को निकालने के लिए 130 रूसी बसें तैयार की गई। रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिजिंटसेव ने बताया कि 130 रूसी बसें भारतीय छात्रों और अन्य विदेशियों को यूक्रेन के खार्किव और सूमी से रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में निकालने के लिए तैयार हैं। 

11:30 AM- परमाणु प्लांट पर रूसी सेना ने किया कब्जा

जेपोरिजीया परमाणु प्लांट पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया। यहां इससे पहले भारी बमबारी की गई थी, जिसके बाद प्लांट के परिसर की बिल्डिंग में धुआं भी निकल रहा था। इससे रेडिएशन फैलने का डर था। बता दें कि ये प्लांट देश की 25 से 30 प्रतिशत तक बिजली की आपूर्ति करता है।

10:50 AM- जंग में मारे गए सैनिकों के परिजनों को मुआवजे देने का ऐलान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में विशेष अभियान के दौरान मारे गए सैनिकों के परिजनों को 35 लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा देने का ऐलान किया। बता दें कि रूसी सेना ने हाल ही में स्वीकार किया कि जंग के दौरान 500 रूसी सैनिक मारे गए। 

09:34 AM- बाइडेन की रूस से अपील

न्यूक्लियर प्लांट पर हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस से अपील की। उन्होंने कहा कि रूस प्लांट के आसपास गोलीबारी बंद करें और आग बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाओं को अपना काम करने दें। 

09:25 AM- ब्रिटेन ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाने की मांग की

जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हवाई हमले ने दुनिया में हलचल पैदा कर दी। हमले को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इमरजेंसी मीटिंग बुलाने की मांग की। 

09:18 AM- ‘एक और भारतीय को लगी गोली’

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह पौलेंड पहुंचे हैं। इस बीच उन्होंने बताया कि रूसी गोलीबारी में एक और भारतीय छात्र को गोली लगी है। वीके सिंह ने कहा कि मुझे आज कीव में एक और भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर मिली, जिसके बाद उसे वापस ले जाया गया। उन्होंने कहा कि हम कम से कम नुकसान में ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को एयरलिफ्ट कराने की कोशिश कर रहे हैं। 

हमने पिछले 3 दिनों में (भारत के लिए) 7 उड़ानें वापस भेजी हैं, प्रत्येक उड़ान में लगभग 200 भारतीय नागरिक हैं. कुछ छात्र जो वारसॉ पहुंचे और उनके रिश्तेदारों और दोस्तों ने वहां रहने का फैसला किया है.’

09:12 AM- यूक्रेन के विदेश मंत्री का बड़ा दावा

यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि रूसी सेना यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र ज़ापोरिज्जिया एनपीपी पर हर ओर से गोलीबारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां आग पहले ही भड़क चुकी है। अगर ये फटा, तो धमाका चेरनोबिल से 10 गुना बड़ा होगा।

09:08 AM- 1 करोड़ लोगों ने यूक्रेन छोड़ा

 युद्ध के बीच यूएन ने अनुमान जताया है कि रूसी हमलों के चलते अब तक एक करोड़ के करीब यूक्रेन देश छोड़कर चले गए हैं। यूएन के प्रवक्ता ने कहा कि हमले से 209 नागरिकों की जान गई है, 1500 से ज्यादा नागरिक घायल हुए। 

09:05 AM-  चेर्नीहीव में 22 लोगों की मौत

रूसी सेना का यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमलों का सिलसिला जारी है। रूस ने यूक्रेन के उत्तरी शहर चेर्नीहीव पर हमला बोला, जिसमें 22 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस बीच यूक्रेनियन संसद ने यूक्रेन में रूस और रूसी नागरिकों के स्वामित्व वाली संपत्ति को जब्त करने की इजाजत दे दी गई। 

08:57 AM- ह्यूमन कॉरिडोर बनाने पर बनी सहमति

रूस-यूक्रेन  के बीच जारी जंग के बीच दोनों देशों के बीच बातचीत का सिलसिला भी जारी है। रूस और यूक्रेन फंसे लोगों को निकालने के लिए एक ह्यूमन कॉरिडोर बनाने को तैयार हो गए। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds