'भारत निभा सकता है अहम भूमिका…', Ukraine ने की पीएम मोदी से मदद की अपील, जानें क्या कुछ कहा?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 24 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 24 Feb 2022, 12:00 AM

दुनिया को जिसका डर था वहीं हुआ। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरूआत हो गई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य कार्रवाई के आदेश देने के बाद रूस की ओर से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए। यूक्रेन का दावा है कि रूस की तरफ से हुए इन हमलों में अब तक 7 लोगों मारे गए। सिर्फ इतना ही नहीं रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर भी कब्जा कर लिया है। 

जंग का आगाज…

युद्ध की तबाही की तस्वीरें और फोटोज भी सामने आना शुरू हो गई। यूक्रेन के कई शहरों पर क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइल से हमला हो रहा है। रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के एयर डिफेंस को तबाह कर दिया। वहीं यूक्रेन भी 5 रूसी जंगी विमान को मार गिराने की बात कह रहा है। 

इसके साथ ही यूक्रेन की राजधानी कीव के हवाई अड्डे को खाली करा दिया गया। रूस की ओर से हमले की शुरूआत होने के बाद कीव के साथ खारकीव, लुहान्स्क और डोनेस्क में धमाकों की आवाज आ रही है। वहीं इन सबके बीच यूक्रेन ने मॉर्शल लॉ का ऐलान कर दिया।  

भारत से लगाई गई मदद की गुहार

अब इस मामले को लेकर भारत से भी मदद की गुहार लगाई गई है। यूक्रेन ने भारत से मदद की मांग की। यूक्रेन के राजदूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने को कहा। यूक्रेन के राजदूत Igor Polikha ने कहा कि भारत-रूस के संबंध अच्छे हैं। यूक्रेन-रूस विवाद को कंट्रोल करने में भारत अहम योगदान निभा सकता है।  उन्होंने आगे कहा कि हम पीएम मोदी से गुजारिश करते हैं कि वो तत्काल रूस के राष्ट्रपति पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से बातचीत करें। 

यूक्रेन के राजदूत ने ये भी कहा कि कीव के पास हमले हुए हैं। रूस हमला कर रहा है। मोदी जी इस वक्त के एक बहुत बड़े नेता है। हमारी अपील है कि वो मदद करें। भारत दुनिया में तनाव कम कर सकता है। 

भारत का न्यूट्रल है रूख

गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन में हो रहे युद्ध पर पूरी दुनिया की नजरें टिकीं हुई हैं। इस दौरान अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों को यूक्रेन का सपोर्ट मिल रहा है, तो वहीं कई देश रूस के साथ भी खड़े हुए नजर आ रहे हैं। 

बात इस पर भारत के स्टैंड की करें तो दोनों ही देशों के साथ इंडिया के संबंध अच्छे रहे हैं। रूस भारत का अच्छा दोस्त है, तो वहीं अमेरिका के साथ भी संबंध बढ़िया हैं। ऐसे में भारत इस वक्त पूरे विवाद को लेकर न्यूट्रल रूख अपनाए हुए हैं।  भारत ने किसी  पक्ष में अब तक कुछ नहीं बोला। बस वो युद्ध टालने की अपील करता है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds