साथ मनाया Valentine Day…फिर एक हादसे ने दीप सिद्धू और रीना राय को कर दिया अलग! लव स्टोरी का हुआ दर्दनाक अंत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 16 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 16 Feb 2022, 12:00 AM

आपसे बेइंतहां प्यार करने वाला शख्स अगर आपको हमेशा के लिए छोड़ दुनिया को अलविदा कह दे तो इससे ज्यादा दर्दनाक मंजर शायद ही कोई दूसरा हो। पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मौत के बाद ऐसा ही कुछ मंजर दिखाई पड़ रहा है, क्योंकि दीप सिद्धू के जाने के बाद हमेशा के लिए दो प्रेमी बिछड़ गए। दीप सिद्धू की लेडी लव रीना राय ऐसी मुश्किलों से फिलहाल गुजर रही हैं। 

दीप सिद्धू मंगलवार यानी 15 फरवरी को एक सड़क हादसे का शिकार हो गए और आखिर में उनकी मौत हो गई। खबरों पर गौर करें तो वो स्‍कॉर्पियो में ट्रैवल कर रहे थे, इसी दौरान करनाल टोल पर एक कंटेनर से उनकी कार जा टकराई। बताया जा रहा है कि कुंडली-मानेसर हाईवे पर ये एक्सीडेंट हुआ था।  किसान आंदोलन से सुर्खियों में आए दीप सिद्धू लाल किला के पास हुई हिंसा में आरोपी बनाए गए थे।

खैर यहां बात अगर उनके लव लाइफ की करें तो वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड के साथ दीप सिद्धू थे। फिर वक्त ने ऐसा मोड़ लिया कि सब कुछ बिखर गया। कौन जानता था कि 14 फरवरी को रोमांटिक तरीके से जो दीप सिद्धू अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे होंगे वही अगले दिन दुनिया छोड़ जाएंगे। 14 फरवरी को दीप सिद्धू ने अपनी लेडी लव रीना राय के साथ क्वालिटी टाइम बिताया और रीना ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर दीप सिद्धू के साथ एक पोस्ट शेयर की थी और उन्हें वैलेंटाइन डे विश किया था। इस पोस्ट में दोनों के बीच खास कैमिस्ट्री देख रही थी।

आखिर अचानक सब बिखर कैसे गया? कब और कैसे दीप सिद्धू की जान चली गयी? दीप सिद्धू अपनी गर्लफ्रेंड रीना राय के साथ 15 फरवरी को गाड़ी से दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे और इसी दौरान एकाएक केएमपी पर पिपली टोल प्लाजा के पास हादसा हो गया। खरखौदा के पास एक ट्रक से उनकी स्कॉर्पियो कार टकराई जिससे गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। इस दौरान बुरी तरह से दीप सिद्धू घायल हुए और उनकी मौत हो गई। वहीं रीना राय की हालत सही बताई जा रही है। दरअसल, रीना की जो तस्वीरें हादसे के बाद सामने आईं, उनमें रीना को देखकर लग रहा है कि रीना को सीरियस चोटें नहीं आई हैं।

दीप सिद्धू और रीना राय पंजाबी फिल्म ‘रंग दे पंजाब’ में साथ नजर आए थे। दीप सिद्धू पंजाब के मुक्तसर में पैदा हुए। उन्होंने लॉ की पढ़ाई की थी और फिर मॉडलिंग की तरफ बढ़ गए। उनकी पहली फिल्म रमता जोगी साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वो पंजाबी फिल्मों में एक्टिव ही रहे। 2018 में आई फिल्म जोरा दास नंबरिया से दीप काफी फेमस हुए जिसमें वो एक गैंगस्टर के किरदार में थे। अपने दमदार लुक और एक्टिंग के दम पर यंगस्टर्स में उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती चली गयी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds