Salman Khan health update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि उनकी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें हैं। हाल ही में अभिनेता का नया लुक सामने आया, जिसमें वह पहले के मुकाबले काफी अलग नजर आए। क्लीन शेव लुक और चेहरे पर थकान देखकर कई फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जताने लगे। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हुए और लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।
इसी बीच सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर देर रात एक पोस्ट शेयर कर इन चर्चाओं पर इशारों-इशारों में प्रतिक्रिया दी। उनके इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और इंटरनेट पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो के बाद बढ़ी फैंस की चिंता| Salman Khan health update
कुछ दिन पहले सलमान खान मुंबई के स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने आईटी सर्विस रूम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। हालांकि, इस कार्यक्रम से ज्यादा चर्चा सलमान के बदले हुए लुक की हुई। वीडियो में अभिनेता क्लीन शेव नजर आए और कई लोगों को उनका चेहरा पहले की तुलना में ज्यादा थका हुआ और कमजोर लगा। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी उम्र का भी जिक्र किया और उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठाने लगे। वहीं, बड़ी संख्या में फैंस ने चिंता जताई कि कहीं अभिनेता की तबीयत तो ठीक नहीं है।
Just chill, guys.
He has turned 60, and age eventually catches up with every superstar.
We just hope #SalmanKhan stays healthy and continues entertaining us for many more years ❤️ pic.twitter.com/QZIybn4wz8
— Pan India Review (@PanIndiaReview) July 19, 2026
आधी रात को शेयर कीं नई तस्वीरें
सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं के बीच सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आधी रात को पांच ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह अलग-अलग स्टाइल में नजर आए। एक तस्वीर में उन्होंने काउबॉय लुक अपनाया है, जबकि बाकी तस्वीरों में भी उनका अंदाज हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश दिखाई दिया। इन तस्वीरों के साथ सलमान ने सिर्फ एक छोटा सा कैप्शन लिखा, “आप लोगों की तबीयत कैसी है?”
End of an era 💔
It’s really sad to see this condition of Salman khan. pic.twitter.com/eskJg1mgtu
— Dr Nimo Yadav 2.0 (@DrNimoYadav) July 19, 2026
फैंस इस कैप्शन को उनकी सेहत को लेकर चल रही अफवाहों का जवाब मान रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि सलमान ने बिना कुछ सीधे कहे यह संकेत देने की कोशिश की है कि वह ठीक हैं।
Salman bhai ne ye kaisa look bana liya hai?
Iss look mein salman bhai ka age clearly dikh raha hai, esse acha beard rakho bhai atleast beard acha lagta hai.#SalmanKhan pic.twitter.com/c7avuMQW0T
— Basant Khiladi (@Bas_AKKiann) July 19, 2026
पहले भी अस्पताल के बाहर दिखने पर हुई थी चर्चा
यह पहला मौका नहीं है जब सलमान खान की हेल्थ को लेकर चर्चाएं हुई हों। इससे पहले जब उन्हें एक अस्पताल के बाहर देखा गया था, तब भी सोशल मीडिया पर उनकी तबीयत को लेकर कई तरह की बातें होने लगी थीं। उस समय अभिनेता ने अस्पताल के बाहर उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाए जाने पर पैपराजी के प्रति नाराजगी भी जताई थी। इसके बाद भी उनकी हेल्थ को लेकर समय-समय पर अफवाहें सामने आती रही हैं।
Is everything ok with Salman Khan and his health ..? 😳😳 pic.twitter.com/dSSPmz0OCX
— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) July 19, 2026
फैंस बोले- बिना पुष्टि के अटकलें लगाना ठीक नहीं
सलमान खान के नए वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने उन्हें पहले से कमजोर बताया, तो कई लोगों ने उनकी उम्र का हवाला देते हुए चिंता जताई। हालांकि, उनके बड़ी संख्या में चाहने वालों ने लोगों से अपील की कि किसी भी तस्वीर या वीडियो के आधार पर उनकी सेहत को लेकर निष्कर्ष निकालना सही नहीं है। उनका कहना है कि जब तक खुद अभिनेता या उनकी टीम की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आती, तब तक केवल अटकलें लगाना उचित नहीं होगा।
कई फिल्मों पर चल रहा है काम
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह निर्देशक वामसी पैद्दिपल्ली की एक एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे निर्माता दिल राजू बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में सलमान के कई अलग-अलग लुक देखने को मिल सकते हैं। कुछ समय पहले सामने आया उनका बाल्ड लुक भी इसी फिल्म से जोड़कर देखा गया था। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने की तैयारी में है, हालांकि इसका आधिकारिक टाइटल अभी घोषित नहीं किया गया है। इसके अलावा सलमान की फिल्म ‘मातृभूमि’ भी रिलीज का इंतजार कर रही है, जिसमें वह अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। अभिनेत्री नयनतारा भी उनके साथ एक प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी।
सलमान खान की आगामी फिल्मों की सूची में ‘किक 2’, ‘टाइगर वर्सेस पठान’ और राज एंड डीके की अनटाइटल्ड फिल्म भी शामिल हैं।

































