हिंदुस्तान की अंतिम दुकान को लेकर आनंद महिंद्रा ने किया ऐसा कौन-सा ट्वीट, जो देखते ही देखते हो गया वायरल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 फ़रवरी 2022, 05:30 AM Updated: 09 फ़रवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अक्सर ही अपने अलग अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आनंद महिंद्रा की ट्वीट चर्चाओं में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए वो कई बार कुछ किस्से साझा करते हैं। आज एक बार फिर आनंद महिंद्रा ने कुछ ऐसा ट्वीट, जिसके चलते वो काफी सुर्खियों में आ गए। दरअसल, महिंद्रा ने ट्विटर पर  हिंदुस्तान की अंतिम दुकान की फोटो शेयर की और साथी वहां जाने और एक कप चाय पीने की इच्छा भी जताई। 

हिंदुस्तान की अंतिम दुकान की एक फोटो को उन्होंने रीट्वीट किया और लिखा- “क्या ये देश के सबसे शानदार सेल्फी स्पॉट में से एक नहीं हैं?” अपनी ट्वीट में उन्होंने दुकाने के नाम की तारीफ की थी और साथ ही कहा कि इस जगह पर एक कप चाय पीना बेशकीमती होगा।

ट्विटर पर आनंद महिंद्रा ने जैसे ही हिंदुस्तान के आखिरी गांव को लेकर ट्वीट किया, ये काफी तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद कई लोगों ने इससे जुड़े अपने किस्से और तस्वीरें साझा कीं। साथ ही लोग आनंद महिंद्रा की इस ट्वीट पर अंतिम चाय की दुकान, सबसे ऊंचाई वाला रेस्टोरेंट, अंतिम ढाबा जैसी तस्वीरें शेयर करने लगे। इसके बाद आनंद महिंद्रा ने फिर से ट्वीट किया और  लिखा कि लोग शानदार रिस्पॉन्स कर रहे हैं। ट्वीट के रिप्लाई में जबरदस्त तस्वीरें मिल रही हैं। मैं उनमें से कुछ को शेयर करने जा रहा हूं।

बता दें कि ये दुकान उत्तराखंड के चमोली जिले में है। पड़ोसी देश चीन के साथ लगती हुई सीमा पर माणा गांव में भारत की आखिरी चाय की दुकान है। इस दुकान को  चंदेर सिंह बड़वाल नाम के एक शख्स चलाते हैं। जानकारी के मुताबिक बड़वाल ने इस चाय की दुकान को 25 साल पहले शुरू किया था। टूरिस्टों के बीच ये दुकान काफी मशहूर है। वो लोग जो ट्रेकिंग करने के लिए आते हैं, वो अक्सर ही इस दुकान पर आकर चाय और मैगी खाना काफी पसंद करते हैं।  

माणा गांव को लोग महाभारत से भी जोड़ते हैं। इस गांव का पुराना नाम मणिभद्रपुरम बताया जाता है। कहा जाता है कि पांडव इसी रास्ते से स्वर्ग गए थे। गांव के पास मुख्य सड़क पर एक बोर्ड भी लगा है, जिस पर लिखा गया है कि माणा इस सीमा पर सबसे आखिरी भारतीय गांव है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds