Trending

बड़े मियां Akshay Kumar के साथ धमाल मचाने आ रहे हैं छोटे मियां Tiger Shroff! अनोखे अंदाज में की रीमेक की अनाउंसमेंट,देखें Video

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 08 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 08 Feb 2022, 12:00 AM

1998 में आई अमिताभ बच्चन और गोविंदा की ‘बड़े मियां, छोटे मियां‘ एक्शन-कॉमेडी फिल्म ने लोगों का खूब एंटरटेनमेंट किया था और ये फिल्म एक बड़ी हिट भी साबित हुई थीं। आज भी जब ये फिल्म टीवी पर आती हैं, तो लोग इसे देखने से खुद को रोक नहीं पाते। मूवी में अमिताभ और गोविंदा दोनों ही डबल रोल में नजर आए थे। 

24 साल बाद बन रहा फिल्म का रीमेक

24 सालों के बाद अब ये फिल्म एक बार फिर से चर्चाओं में आई है, क्योंकि इसका रीमेक बनने जा रहा है। जी हां, बड़े मिया, छोटे मियां का रीमेक बनाने की तैयारी हो रही है। इस फिल्म में बड़े मियां के रोल में कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार नजर आएंगे। वहीं उनके साथ इस फिल्म में छोटे मियां का रोल टाइगर श्रॉफ निभाते दिखेंगे।

अक्षय और टाइगर ने इस फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। दोनों पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। आज यानी मंगलवार 8 फरवरी को अक्षय और टाइगर दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ‘बड़े मियां, छोटे मियां’ के रीमेक का टीजर जारी किया, जो आते ही हर तरफ छा गया। टीजर में टाइगर और अक्षय एक साथ मिलकर फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। 

2023 में आएगी फिल्म

यही नहीं टीजर जारी करने के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंसमेंट हो गईं। फिल्म साल 2023 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट करेंगे। मूवी पूजा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। इसे प्रोड्यूस वाशु भागनानी, दीपशिखा देशमुख, विक्की भागनानी, अली अब्बास जफर और हिमांशु किशन मेहरा करेंगे। फिल्म हिंदी के साथ ही तमिल, तेलेगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।

इस अंदाज में की फिल्म की अनाउंसमेंट

बात ‘बड़े मियां, छोटे मियां’ रीमेक की टीजर की करें तो इसमें सबसे पहले टाइगर की एंट्री होती है। टाइगर एक्शन करते हुए दिख रहे हैं। फिर थोड़ी देर बाद हाथ में लॉन्चर लेकर अक्षय कुमार एंट्री मारते हैं। इसके बाद अक्षय और दोनों एक साथ नजर आते हैं। 

टीजर में अक्षय, टाइगर से पूछते नजर आते हैं कि तू, यहां क्या कर रहे हैं। जिस पर टाइगर कहते हैं कि मैं, अपनी नई फिल्म अनाउंस कर रहा हूं। इसके बाद अक्षय और टाइगर मिलकर अपनी फिल्म की रिलीज डेट और नाम अनाउंस करते हैं। अक्षय टीजर में ये भी कहते नजर आते हैं कि तू, मुझसे क्लैश करेगा? और टाइगर से पूछते हैं, मेरे साथ आएगा? फिर आगे 1998 की अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म का म्यूजिक प्ले होता है। 

अक्षय ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा- “जिस साल आपने इस दुनिया में डेब्यू किया, मैंने फिल्मों में डेब्यू किया। फिर भी मुकाबला करोगे छोटे मियां? चल फिर हो जाए फुल-ऑन एक्शन।” वहीं टाइगर श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा- “डबल एक्शन, डबल धमाका!! तैयार बड़े अक्षय कुमार, तो खिलाडिय़ों की तरह दिखाएं हीरोपंती?”

टीजर से फैंस हुए इंप्रेस

सोशल मीडिया पर टीजर आते ही लोग इस पर अपने रिएक्शन्स भी देते हुए नजर आने लगे। टीजर को लोग काफी अच्छा रिस्पॉन्स देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने टीजर को लेकर कहा– ‘सिर्फ एक अनाउंसमेंट वीडियो और मुझे इस जोड़ी की केमिस्ट्री पहले से ही पसंद आ रही है।’

बड़े मियां Akshay Kumar के साथ धमाल मचाने आ रहे हैं छोटे मियां Tiger Shroff! अनोखे अंदाज में की रीमेक की अनाउंसमेंट,देखें Video — Nedrick Newsबड़े मियां Akshay Kumar के साथ धमाल मचाने आ रहे हैं छोटे मियां Tiger Shroff! अनोखे अंदाज में की रीमेक की अनाउंसमेंट,देखें Video — Nedrick Newsबड़े मियां Akshay Kumar के साथ धमाल मचाने आ रहे हैं छोटे मियां Tiger Shroff! अनोखे अंदाज में की रीमेक की अनाउंसमेंट,देखें Video — Nedrick Newsबड़े मियां Akshay Kumar के साथ धमाल मचाने आ रहे हैं छोटे मियां Tiger Shroff! अनोखे अंदाज में की रीमेक की अनाउंसमेंट,देखें Video — Nedrick News

300 करोड़ में बनेगी फिल्म?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय और टाइगर स्टारर ये मेगा बजट मूवी होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म 300 करोड़ में बनकर तैयार होगी, जिसमें अधिकतर खर्च तो केवल फीस पर ही होगा। अली अब्बास जफर 100 करोड़ ही फिल्म पर खर्च करेंगे।

बड़े मियां,छोटे मियां की अनाउंसमेंट होते ही फैंस मूवी को लेकर एक्साइटेड तो है ही, लेकिन इसके साथ उन्हें इस फिल्म से काफी एक्सपेक्टेशन भी होगी। देखना होगा कि अक्षय और टाइगर क्या कॉमेडी  एक्शन का वो बेमेल मिश्रण पेश कर पाएंगे, जो अमिताभ और गोविंदा ने पेश किया था। फिल्म को लेकर अभी बाकी स्टारकास्ट को लेकर कुछ खुलासा नहीं हुआ। देखना ये भी होगा कि कौन कौन इस फिल्म से जुड़ता है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds