आज से इन बैंकों के नियमों में हुए बड़े बदलाव, आप पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए इसके बारे में…

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

आज नए महीने की शुरुआत होने के साथ ही कई नियमों में भी बदलाव होगा। आज देश का बजट तो पेश किया गया ही। इसके साथ ही एक फरवरी से बैंक से जुड़े कई नियम बदल गए हैं, जिसका असर सीधा आप पर होगा। तीन बैकों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के कुछ नियमों में बदलाव किया गया है। अगर आप भी इन बैंक के कस्टमर है, तो इसके बारे में जानिए…

– देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपने IMPS नियमों में बदलाव किया। मंगलवार एक फरवरी से कस्टमर्स को SBI से 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक का IMPS करने पर 20 रुपये + जीएसटी चुकाना होगा। अक्टूबर में बैंक ने IMPS की लिमिट को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक कर दिया था। 

– वहीं पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने EMI या फिर कोई दूसरे ट्रांजेक्शन में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने के चलते पेमेंट फेल होने पर 250 रुपये की पेनाल्टी लेने का फैसला किया है। अब तक ये बैंक ग्राहकों से 100 रुपये पेनाल्टी के तौर पर लेता था, जिसे अब बढ़ा दिया गया। 

– बैंक ऑफ बड़ौदा के कस्टमर्स के लिए एक फरवरी से चेक क्लीयरेंस से जुड़े नियम बदल गए हैं। अब चेक पेमेंट के लिए ग्राहकों को पॉजिटिव पे सिस्टम फॉलो करना होगा, जिसका मतलब ये है कि अब चेक से जुड़ी जानकारी भी भेजनी होगी तभी चेक क्लीयर होगा। हालांकि ये बदलाव 10 लाख रुपये से ऊपर के चेक क्लीयरेंस के लिए है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds