रिलेशनशिप में हैं Salman Khan? शहनाज के साथ साथ बातों बातों में भाईजान ने कर दिया बड़ा खुलासा…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 31 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

4 महीनों तक चलते के बाद बिग बॉस का सीजन 15 (Bigg Boss 15) अब आखिरकार खत्म हो गया। तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) इस सीजन की विजेता बनने में कामयाब हुई। इस सीजन की चमचमाती हुई ट्रॉफी तेजस्वी ने अपने नाम की। वहीं बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 15 Grand Finale) ने लोगों का काफी एंटरटेनमेंट किया। कई फेमस सेलेब्स बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में गेस्ट बनकर आए, जिसमें बिग बॉस 13 की सबसे फेमस कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaz Gill) भी शामिल रहीं। 

शहनाज ने बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला (Shehnaz Tribute to Sidharth Shukla) को ट्रिब्यूट देते हुए एक परफॉर्मेंस की। साथ ही शहनाज ने होस्ट सलमान खान (Salman Khan) के साथ काफी मौज मस्ती भी करती नजर आईं। इस दौरान सलमान के रिलेशनशिप को लेकर भी एक बड़ा खुलासा हो गया। सलमान ने शहनाज के साथ बातों बातों में ये बता दिया कि वो इस वक्त सिंगल नहीं हैं। 

दरअसल, जब शहनाज स्टेज पर पहुंची तो सलमान उन्हें पंजाब की कैटरीना कैफ कहकर बुलाते हैं। जिस पर शहनाज कहती हैं कि वो अब पंजाब की कैटरीना कैफ से इंडिया की शहनाज गिल बन गई हैं। साथ ही शहनाज आगे ये भी कहती हैं कि विक्की से शादी करने के बाद कैटरीना पंजाब की कैटरीना बन गई। 

शहनाज की ये बात सुनकर सलमान मुस्कुराने लगते हैं, जिसके बाद शहनाज कैटरीना का नाम लेकर उनकी टांग खींचने लगती हैं। शहनाज सलमान से ये भी कहती हैं कि आप सिंगल ज्यादा अच्छे लगते हो, जिस पर सलमान का जवाब सुनकर सब हैरान रह सकते हैं। इस पर सलमान कहते हैं कि अच्छा है, हो जाऊंगा तो ज्यादा अच्छा लगूंगा। जिस पर शहनाज भी हैरानी में उनसे पूछती हैं- ‘अच्छा कमिटिड हो?’ इस पर सलमान खान हल्का  हलका सा मुस्कुरा कर चुप रह जाते हैं। दोनों की मस्ती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। 

बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान और शहनाज गिल ने स्टेज पर खूब मौज मस्ती की। हालांकि इस दौरान दोनों ही सिद्धार्थ को याद करते हुए भावुक हो गए। सिद्धार्थ को याद करते हुए शहनाज की आंखों में आंसू आ गए, तो वहीं सलमान भी इमोशनल हो जाते हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds