पाकिस्तान में फिर शर्मनाक करतूत 125 साल पुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारा ढहाया, सिख समुदाय में भारी आक्रोश – Pakistan gurdwara demolition

👤 Shikha Mishra | Nedrick News 📍 Pakistan 🕒 Published: 01 जुलाई 2026, 11:14 AM 🔄 Updated: 01 जुलाई 2026, 11:14 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Pakistan gurdwara demolition: पाकिस्तान में हिंदू और सिखों की स्थिति कैसी है वो आज दुनिया से छिपी नहीं है। 1947 में जब पाकिस्तान भारत से अलग हुआ था तब पाकिस्तान के हिस्से में करीब 20 से 23 प्रतिशत हिंदू और सिख रहा करते थे, लेकिन बीचे 7 दशकों में न केवल हिंदूओ और सिखों के साथ कट्टरपंथियों ने अत्याचार की हदें पार कर दी, बल्कि उनके घर की औरतो को सार्वजनिक तौर पर अपहरण करके जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले हर साल देखने को मिले। एक इस्लामिक देश होने के कारण वहां रहने वाले हिंदूओ और सिखों को बेसिक सुविधायें भी नहीं मिलती.. तो भला जरा सोचिये कि वो अपने धर्म स्थलों की रक्षा कैसे करेंगे.. जिसका नतीजा ये हुआ कि पिछले 7 दशको में हिंदू और सिखो की संख्या केवल 1.5 प्रतिशत और 2.1 प्रतिशत ही रह गई है।

और पढ़े: संसद में NTA से होंगे बड़े सवाल… परीक्षा सुधार और AI के भविष्य पर होगी अहम चर्चा| NEET UG Exam 2026

कट्टरपंथियों ने 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरूद्वारे को तोड़ा

वहीं 1947 की रिपोर्ट बताती है कि उस वक्त पाक में 1817 मंदिर और गुरुद्वारे थे, लेकिन इतने सालों में 1770 के आसपास मंदिरो, गुरुद्वारों को सरकार की उपेक्षा, कट्टरपंथियों के अवैध कब्जों और दंगे फसाद के कारण पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया.. एक ऐसा ही गुरुद्वारा फिर से तबाह हुआ है.. जी हां, पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र से एक ऐसी ही दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां इस्लामिक कट्टरपंथियों ने 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरु श्री सिंह सभा को जमींदोज कर दिया है। ये गुरुद्वारा पंजाब के फारूकाबाद के अंतर्गत आने वाले मंडी चूहड़काना में स्थित था। हालांकि देखरेख के बिना पहले से ही ये गुरुद्वारा काफी जर्जर स्थिति में था, लेकिन फिर भी वहां रहने वाले अल्पसंख्यक सिखो के लिए ये उनकी आस्था का प्रतीक था।

और पढ़े: देखा था इंजीनियर बनने का सपना लेकिन बन गए यूपी के सबसे युवा CM… दिलचस्प है अखिलेश की कहानी | Akhilesh Yadav Birthday

सिखों की ही भावनाओं को ठेस पहुंचाया

लेकिन 24 जून की रात को भू माफियाओं ने वहां के सरकारी अधिकारियों के साथ मिली भगत करके रात के अँधेरे का फायदा उठा कर गुरुद्वारा गुरु श्री सिंह सभा के जर्जर हिस्से को भी अज्ञात बदमाशों द्वारा पूरी तरह के ध्वस्त कर दिया गया। इस घटना ने वहां रहने वाले केवल सिखों की ही भावनाओं को ही ठेस नहीं पहुंचाया बल्कि दुनियाभर के सिखों की आस्था को ठेस पहुंची है और पाक की इस नापाक हरकत पर पाकिस्तान एक बार फिर से अल्पसंख्यकों और उनकी धरोहरो की सुरक्षा को लेकर घेरा जा रहा है।

गुरुद्वारे वाली जगह को सील कर दिया

इतना ही नहीं गुरुद्वारा को नुकसान पहुंचाने को लेकर इस बार वहां रहने वाले सिखों में इतना ज्यादा रोष है कि वो पाक में सिखों के प्रतिनिधि करने वाले संगठन के साथ मिलकर वो भी भारी संख्या में धरना प्रदर्शन करने लगे.. उनका ये उग्र रूप देखकर प्रशासन को झुकना पड़ा और तोड़फोड़ को काम को तुरंत रोकना पड़ा और गुरुद्वारे वाली जगह को सील कर दिया है, साथ ही वहां अनिश्चितकाल के लिए रोक भी लगा दी गई है। हालंकि बावजूद इसके आरोपियो के खिलाफ जायज कार्रवाई नहीं की गई।  वो लोग लगातार पाकिस्तान सरकार से अल्पसंख्यको की धरोहरों को बचाने की मांग कर रहे है, लेकिन ये बेहद हास्यस्पद है कि जो अपनी सरकार को ढंग से नही बचा पाते है, वो दूसरो की रक्षा कहां से करेंगे।

सिखों ने अपनी ताकत का नमूना पेश किया

इतिहातकारो के अनुसार गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सिंह सभा आंदोलन की एक निशानी की तौर पर यहां खड़ा था। जो कि गुरुद्वारा श्री सच्चा सौदा साहिब के पास मौजूद था। सिंह सबा आंदोलन 19वी सदी का एक ऐसा आंदोलन था जिसमें सिखों की धार्मिक पहचान और उनकी धरोहरो को संरक्षित करने के लिए शुरु किया गया था।  लेकिन गुरुद्वारे के ध्वस्त होने के बाद सिखों की नाराजगी ने शायद प्रशान को सोचने पर मजबूर जरूर कर दिया होगा। यानि की अभी तो सिखों ने अपनी ताकत का नमूना पेश कर दिया है और बता दिया है कि बात जब उनके धर्म की धरोहर को बचाने को होगी तो वो एकजुट जरूर होंगे, अब देखना ये होगा कि पूरी दुनिया में मिट्टी पलीत होने के बाद पाकिस्तान की सरकार अल्पसंख्यको और उनकी धरोहरो को बचाने के लिए कौन सा नया बहाना बनाता है ताकि उनकी बचीखुची साख बच सकें।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds