राजस्थान में नहीं थम रेप की घटनाएं: अब भीलवाड़ा में गूंगी युवती के साथ गैंगरेप, 2 महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 25 Jan 2022, 12:00 AM

राजस्थान के अलवर से बीते दिनों से एक मूक बधिक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद अब भीलवाड़ा से भी ऐसी ही घटना घटी। भीलवाड़ा में एक 19 साल की गूंगी लड़की के साथ 2 महीने पहले गैंगरेप होने की खबर सामने आई है। युवती ने जब हाल ही में पेट में दर्द की शिकायत की तो इस घटना का खुलासा हुआ। डॉक्टर के मुताबिक युवती दो माह की गर्भवती है।

मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के भीलवाड़ा के एक सरकारी अस्पताल में 19 साल की लड़की को पेट दर्द और खून बहने की शिकायत आई थी, जिसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की वारदात का पता चला। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। 

इसके बाद मौके पर कुछ अधिकारी पहुंचे और साइन-लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद लेकर युवती से बात करने की कोशिश की गई, जिससे उसके साथ क्या हुआ ये पता चल सके। भीलवाड़ा के कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि एक्सपर्ट को युवती ने बताया कि 2 से 3 अज्ञात लोगों ने उसके साथ उस वक्त दुष्कर्म किया, जब वो एक कृषि फार्म में काम कर रही थी।

कलेक्टर ने बताया कि पीड़िता को गर्भपात कराना पड़ा, क्योंकि इससे उनकी जान को खतरा था। उन्होंने कहा कि उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया और पीड़िता अब ठीक है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है और दोषियों को जल्द पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds