सपा का बढ़ा 'कद', देश के सबसे लंबे शख्स चुनाव से पहले पार्टी में हुए शामिल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 23 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारत के सबसे लंबे कद के व्यक्ति धर्मेंद्र प्रताप सिंह यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा में शामिल हो गए। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश पटेल ने धर्मेंद्र का पार्टी में स्वागत किया। इसी के साथ ही पार्टी ने धर्मेंद्र के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें अखिलेश यादव के साथ सपा के अन्य नेता भी शामिल है।

धर्मेंद्र ने अपनी लंबी हाईट को लेकर कुछ बातें बताई। उन्होंने कहा कि उनको अपनी लंबी हाईट की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जब भी वो घर से कही बाहर जाते है तो उन्हें काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। बाहर जाते ही लोग उनके साथ तस्वीरें लेते है जिससे कि उन्हें सेलिब्रिटी वाली फीलिंग आती है। धर्मेंद्र ने बताया कि वो अपने इलाके में काफी फेमस है।

 धर्मेंद्र प्रताप सिंह 8 फीट 2 इंच लंबे है। वो भारत के सबसे लंबे व्यक्ति हैं। 46 साल के धर्मेंद्र का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। उन्हें एशिया के सबसे लंबे पुरुषों में से भी देखा जाता है। धर्मेंद्र उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के नरहरपुर कसियाही गांव के रहने वाले हैं। उनके पास मास्टर डिग्री भी है. पिछले साल अप्रैल में उन्होंने एक सहयोगी के लिए भी प्रचार किया, जो यूपी पंचायत चुनाव लड़ रहा था।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds