KL Rahul – Athiya Shetty Marriage : फिर होगा बॉलीवुड और क्रिकेट का मेल, KL Rahul जल्द करेंगे Athiya Shetty से शादी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 13 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 13 Jul 2022, 12:00 AM

भारतीय टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) शादी से शादी करने जा रहें हैं। आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) तकरीबन तीन साल से रिलेशनशिप में हैं।  बीते दिनों ऐसी खबरें आई थी कि राहुल और आथिया लिव इन में शिफ्ट हो गए है। हाल ही में आथिया जर्मनी से केएल राहुल की सर्जरी के बाद वापस लौटी हैं। सर्जरी के कारण राहुल पहले पहले साउथ अफ्रीका फिर इंग्लैंड सीरीज से बाहर हो गए थे। अपनी बेटी की शादी की खबर पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है। राहुल और आथिया की शादी की खबरों (KL Rahul – Athiya Shetty Marriage) ने बॉलीवुड समेत क्रिकेट जगह में भी हलचलें तेज कर दी है। 

तीन महीनों में कर सकते हैं शादी 

KL Rahul - Athiya Shetty Marriage : फिर होगा बॉलीवुड और क्रिकेट का मेल, KL Rahul जल्द करेंगे Athiya Shetty से शादी! — Nedrick News

KL Rahul - Athiya Shetty Marriage : फिर होगा बॉलीवुड और क्रिकेट का मेल, KL Rahul जल्द करेंगे Athiya Shetty से शादी! — Nedrick News

रिपोर्ट्स के अनुसार, केएल राहुल और आथिया शेट्टी अगले तीन महीनों में मुंबई में शादी कर सकते हैं। जानकरी के मुताबकि, दोनों परिवारों के लिए एक भव्य प्रोग्राम होगा और इसकी तैयारी खुद अभिनेत्री आथिया ही देख रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अपने घरवालों के साथ नया घर देखने पहुंचे थे। फिलहाल इस घर में रिनोवेशन का काम तेजी से चल रहा है। इसी घर में राहुल और आथिया रहेंगे। बता दें , यह कपल साउथ इंडियन स्टाइल में शादी करसकते हैं। 

बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता पुराना 

KL Rahul - Athiya Shetty Marriage : फिर होगा बॉलीवुड और क्रिकेट का मेल, KL Rahul जल्द करेंगे Athiya Shetty से शादी! — Nedrick News

क्रिकेट और बॉलीवुड का संगम नया नहीं है। केएल राहुल (Kl Rahul) से पहले भी कई क्रिकेटर बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी कर चुके हैं। राहुल से पहले भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से 2017 में शादी करचुके हैं। मंसूर अली ख़ान पटौदी भी वेटरन अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से शादी कर चुके हैं। इनके अलावा हमेशा क्रिकेटर्स की बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ अफेयर्स की खबरें आती रहती हैं। केएल राहुल और आथिया की शादी के बाद (KL Rahul – Athiya Shetty Marriage) इस लिस्ट में एक और नाम दर्ज हो जाएगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds