Trending

नौवीं की छात्रा के साथ युवकों ने किया गैंगरेप, बंधक बनाकर पीटा, 5 आरोपी धरे गए

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 21 Jan 2022, 12:00 AM

 झारखंड में गुमला जिले के डुमरी प्रखंड में एक ऐसा मामला सामने आया जो दिल दहा देने वाला है। नौवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदों ने बड़ी ही बेरहमी से गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम दिया। पहले तो दरिंदों ने छात्रा को बंधक बनाया फिर छह युवकों ने गैंग रेप को अंजाम दिया। 

वहीं, मामले पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और पांच आरोपी युवकों को अरेस्ट कर लिया। एक अभी फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ सिरिल मरांडी ने मौके पर जाकर मामले की जांच की है। बताया जाता है कि छात्रा के एक रिश्तेदार को पहले बंधक बनाकर आरोपियों ने पीटा फिर  रिश्तेदार के मोबाइल फोन से छात्रा को कॉलकर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। मरांडी ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता तमिलनाडु में काम करते हैं.

अपने बडे पिता के घर डुमरी प्रखंड लड़की आई थी और महुआडाड स्थित सुगाबांध अपनी एक सहेली और एक रिश्तेदार के साथ घूमने गई थी। जिसके बाद वो बड़े पिता के घर चली गयी पर कुछ देर के बाद एक नये नंबर से छात्रा के मोबाइल पर फोन आया। जिस पर साथ घूमने गए रिश्तेदार ने कहा कि मेरा मोटरसाइकिल खराब हो गया है। तुम यहां आ जाओ. इस पर जंगल के किनारे अपने रिश्तेदार से छात्रा मिलने गई। 

पीडिता ने पुलिस को बताया है कि मेरे पहुंचने के बाद रिश्तेदार को पीटकर भगा दिया और मुझे पकड कर जंगल में ले गए और  बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और छोड़ दिया। अपने रिश्तेदार युवक के जरिए लड़की ने डुमरी थाना को इसकी सूचना दी जिस पर बयान के आधार पर 6 आरोपियों युवकों में से 5 युवकों को पुलिसकर्मी थाना ले आए।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds