Trending

Ranveer Singh Quadruplex Apartment : रणवीर सिंह ने मुंबई में 'Quadruplex' अपार्टमेंट ख़रीदा, बनेंगे इस सुपरस्टार के पड़ोसी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 11 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 11 Jul 2022, 12:00 AM

बॉलीवुड के खिलजी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने मुंबई के बांद्रा में 119 करोड़ का (Quadruplex Apartment) ख़रीदा है। जिसको लेकर बॉलीवुड में हलचलें तेज हो गयी है। हर तरह रणवीर सिंह क्वाड्रप्लेक्स अपार्टमेंट (Ranveer Singh Quadruplex Apartment) ट्रेंड कर रहा है। रणवीर सिंह ने यह अपार्टमेंट बांद्रा में स्थित रेजिडेंशियल टॉवर ‘सागर रेशम’ में ख़रीदा है। जो बॉलवुड के किंग खान शाहरुख खान के ‘मन्नत’ और सलमान खानके ‘गैलेक्सी’ अपार्टमेंट के बीच में है। जिसके तहत अब रणवीर सिंह इनदोनों सुपरस्टार के पडोसी बन जाएंगे। रणवीर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। 

रणवीर सिंह के अपार्टमेंट की कीमत 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, (Ranveer Singh) का अपार्टमेंट 16 से 19 मंजिल पर स्थित है। जिसका मतलब रणवीर का चार फ्लोर पर मालिकाना हक है। इनके घर के साइज की बात करें तो कुल 11,266 वर्ग फुट का कार्पेट एरिया है और 1,300 वर्ग फुट की खास छत है। इतना ही नहीं रणवीर सिंह को इस बिल्डिंग में 19 कार पार्क करने की भी सुविधा मिल गई है। कुल मिलाकर देखा जाएं क्वाड्रप्लेक्स पूरी तरह से लक्ज़री अपार्टमेंट है। बता दें , रणवीर के (Ranveer Singh Quadruplex  Apartment) के लिए 7.13 करोड़ की स्टंप ड्यूटी भी भरी गयी थी। 

Also Read…करण जौहर के हाथ से निकला बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन, अब ये होंगे नए होस्ट

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds