Top 5 Punjab News: राशन कार्ड धारकों को बड़ा झटका, लुधियाना में खौफनाक वारदात समेत 5 बड़ी खबरें

Rajni | Nedrick News Punjab Published: 30 May 2026, 12:07 PM | Updated: 30 May 2026, 12:24 PM

Top 5 Punjab News: पंजाब की सियासत से लेकर क्राइम और आम जनता से जुड़ी 5 ऐसी बड़ी ख़बरें जिन्हें जानना आपके लिए बेहद ज़रूरी है। पहली बड़ी ख़बर 2027 के चुनावी रण को लेकर बीजेपी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! जून में खत्म हो रहे राज्यसभा कार्यकाल के बीच क्या रवनीत सिंह बिट्टू बनने जा रहे हैं पंजाब में बीजेपी का नया चेहरा? आलाकमान की बड़ी रणनीति की पूरी इनसाइड स्टोरी।

दूसरी बड़ी ख़बर पंजाब निकाय चुनाव का पूरा निचोड़। 5 नगर निगमों और 958 वार्डों पर बंपर जीत के साथ ‘आप’ की आंधी बरकरार। और आखिरकार हो गया फैसला कि सबसे हॉट सीट ‘मोहाली’ अब किसका हुआ? तीसरी बड़ी ख़बर फरीदकोट से दिल दहला देने वाली वारदात जिसने बच्चों की सुरक्षा पर खड़े किए बड़े सवाल! 11 साल की मासूम छात्रा से दरिंदगी करने वाले स्कूल वैन ड्राइवर पर पॉक्सो और BNS की सख्त धाराओं के तहत एक्शन।

चौथी बड़ी ख़बर लुधियाना के शिमलापुरी में डबल डेथ से फैली भारी सनसनी! बंद मकान से आ रही थी असहनीय बदबू, जब पुलिस ने कटर से काटा दरवाजा तो भीतर का नज़ारा देख उड़ गए सबके होश। और पाँचवीं बड़ी ख़बर देश के तमाम राशन कार्ड धारकों के लिए सरकार का बड़ा अल्टीमेटम! अगर समय रहते नहीं निपटाया ये एक जरूरी काम, तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगी आपकी सब्सिडी और मुफ्त राशन। तो चलिए इस लेख के जरिए इन सभी बड़ी ख़बरों का पूरे विस्तार से जानते है।

और पढ़ें: महिला दरोगा रेप केस में आया भूचाल, वायरल ऑडियो ने पलटी पूरी बाजी! | Lady Inspector Viral Audio

भाजपा का मास्टरस्ट्रोक

पंजाब की पहली खबर सियासी गलियारों से, आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने अभी से अपनी रणनीति बुनना शुरू कर दिया है। क्या पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू बनेंगे भाजपा का नया चेहरा? भाजपा आलाकमान बिट्टू को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। अगले महीने खत्म हो रहे राज्यसभा कार्यकाल के बीच, सूत्रों का दावा है कि पार्टी उन्हें दिल्ली में मंत्री पद के साथ-साथ पंजाब भाजपा में सबसे बड़ी कमान सौंपने जा रही है।

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर एक बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। चूंकि राजस्थान से उनका राज्यसभा कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है, पार्टी नेतृत्व उनके लिए एक दोहरी और अधिक महत्वपूर्ण संगठनात्मक भूमिका तय कर सकता है।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा रवनीत बिट्टू को मोदी कैबिनेट में उनके मौजूदा मंत्री पद (रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री) पर बनाए रख सकती है। इसके साथ ही उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पंजाब भाजपा में कोई बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी या चुनावी चेहरा बनाने पर विचार किया जा रहा है। अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा अब पंजाब की सभी सीटों पर स्वतंत्र रूप से और आक्रामक तरीके से चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

रणनीति के तहत ही भाजपा ने हाल ही में कांग्रेस से आए केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, जो दर्शाता है कि पार्टी पुराने कांग्रेस नेताओं के अनुभवों का इस्तेमाल कर जमीनी पकड़ मजबूत कर रही है। देश की 24 राज्यसभा सीटों (जिसमें बिट्टू की सीट भी शामिल है) के लिए 18 जून 2026 को मतदान होना है, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 है। पार्टी इस बात पर मंथन कर रही है कि क्या उन्हें फिर से राजस्थान से राज्यसभा भेजा जाए या किसी अन्य पड़ोसी राज्य (जैसे हरियाणा) से उम्मीदवार बनाया जाए, ताकि क्षेत्र में उनका प्रभाव बढ़ाया जा सके।

AAP की बंपर जीत (Top 5 Punjab News)

पंजाब की दूसरी खबर चुनावी रण से है जहां निकाय चुनाव 2026 के नतीजों ने साफ कर दिया है कि सूबे में फिलहाल आम आदमी पार्टी की लहर बरकरार है। AAP ने 5 नगर निगमों समेत कुल 958 वार्डों पर बंपर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस दूसरे और बीजेपी चौथे नंबर पर रही। वहीं सबसे हॉट सीट माने जा रहे मोहाली नगर निगम पर भी AAP ने 27 सीटें जीतकर अपना पहला मेयर बनाने का रास्ता साफ कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोहाली नगर निगम (SAS नगर) पर पहली बार अपना पूर्ण कब्जा जमाया है। मोहाली में कुल 50 वार्ड है जिसमे AAP ने 27 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया और कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। कांग्रेस (INC) 12 सीटें, शिरोमणि अकाली दल (SAD) 04 सीटें, भाजपा (BJP) 03 सीटें और निर्दलीय 04 सीटें।

चुनाव आयोग के आंकड़ें

पंजाब राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 26 मई को हुए मतदान के बाद आए इस सेमीफाइनल के कुल नतीजे इस प्रकार हैं

राजनीतिक दलजीते गए वार्ड   नगर निगमों का हाल
आम आदमी पार्टी (AAP)958 वार्ड5 नगर निगम जीते (मोहाली, बठिंडा, अबोहर, मोगा, बरनाला आदि में दबदबा)
कांग्रेस (INC)397 वार्डदूसरे स्थान पर रही, कपूरथला जैसे कुछ गढ़ों में मजबूत पकड़ रखी
शिरोमणि अकाली दल (SAD)192 वार्डतीसरे स्थान पर खिसक गई
भारतीय जनता पार्टी (BJP)172 वार्डपठानकोट नगर निगम और नया गांव जैसी जगहों पर कुछ सीटें जीतीं
निर्दलीय व अन्य251 वार्डकई शहरी क्षेत्रों में मुख्य उलटफेर का कारण बने

छात्रा के साथ स्कूल वैन ड्राइवर ने की दरिंदगी (Top 5 Punjab News)

पंजाब से तीसरी खबर महिला सुरक्षा से जुड़ी है,  कहाँ सुरक्षित हैं बेटियाँ? फरीदकोट जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने बच्चों की सुरक्षा पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यहाँ एक 11 साल की मासूम छात्रा के साथ स्कूल वैन के ही ड्राइवर ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी ड्राइवर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सबसे सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पंजाब के फरीदकोट जिले से एक दिल दहला देने वाली और बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले एक शख्स ने ही इंसानियत को तार-तार कर दिया। जिले के एक इलाके में एक स्कूल वैन के ड्राइवर पर 11 वर्षीय मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है।

पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मासूम की उम्र और मामले की गंभीरता को देखते हुए फरीदकोट पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act – यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया है। पुराने कानूनों की जगह लागू हुई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अत्यंत कड़ी और गैर-जमानती धाराओं के तहत यह मुकदमा दर्ज किया गया है, ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। साथ ही आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी तफ्तीश और पूछताछ शुरू कर दी है। स्कूल प्रशासन से भी वैन और ड्राइवर के वेरिफिकेशन को लेकर रिकॉर्ड मांगे जा रहे हैं। यह घटना एक बार फिर स्कूली बच्चों, खासकर बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। प्रशासन और अभिभावकों को मिलकर स्कूल वाहनों के ड्राइवरों के बैकग्राउंड वेरिफिकेशन पर बेहद सख्त रुख अपनाने की जरूरत है, ताकि कोई और मासूम ऐसी दरिंदगी का शिकार न हो।

लुधियाना डबल डेथ मिस्ट्री (Top 5 Punjab News)

पंजाब चौथी बेहद खौफनाक और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। लुधियाना में डबल डेथ से सनसनी!  एक बंद घर, भयंकर बदबू और जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए सबके होश। महानगर के शिमलापुरी के जनता नगर इलाके में एक बंद मकान के भीतर से बुजुर्ग पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में लाशें बरामद हुई हैं। शव कई दिन पुराने बताए जा रहे हैं। आखिर इस बंद कमरे के भीतर ऐसा क्या हुआ जिसने पूरे इलाके को खौफ से भर दिया? आइए जानते हैं पुलिस की शुरुआती जांच में क्या सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महानगर के थाना शिमलापुरी के अंतर्गत आते जनता नगर इलाके में उस समय भारी सनसनी फैल गई, जब एक बंद मकान के भीतर से संदिग्ध अवस्था में बुजुर्ग पति-पत्नी की लाशें बरामद हुईं। घर से लगातार आ रही असहनीय बदबू के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर का दरवाजा तोड़ा, तो भीतर का नजारा देख हर कोई दंग रह गया। दोनों शव कई दिन पुराने बताए जा रहे हैं और बुरी तरह गल चुके हैं।

जनता नगर की इस गली में स्थित घर कई दिनों से बाहर से बंद था। जब आस-पास के लोगों को वहां से भयंकर दुर्गंध आने लगी, तो उन्होंने तुरंत शिमलापुरी पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। बंद दरवाजे को कटर की मदद से काटकर पुलिस ने भीतर प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लिया।

शुरुआती तौर पर मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले को हत्या, आत्महत्या या किसी संदिग्ध हादसे (जैसे बंद कमरे में गैस रिसाव) के एंगल से देख रही है। शवों की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि यह घटना 3 से 4 दिन पुरानी हो सकती है।

पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

e-KYC और आधार लिंकिंग का सरकारी अल्टीमेटम (Top 5 Punjab News)

पंजाब से पांचवी खबर राशन कार्ड अपडेट से जुड़ी है, राशन कार्ड धारक हो जाएं सावधान! अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप सरकारी राशन या सब्सिडी का लाभ लेते हैं, तो यह खबर सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है। सरकार की तरफ से एक बड़ा अल्टीमेटम जारी किया गया है। अगर आपने जल्द ही एक जरूरी काम नहीं निपटाया, तो आपके परिवार को मिलने वाला मुफ्त राशन और सब्सिडी हमेशा के लिए बंद हो सकती है। आखिर क्या है सरकार का यह नया आदेश और आपको तुरंत क्या करना होगा? तो चलिए जानते है पूरी इनसाइड स्टोरी।

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत फर्जी और अपात्र राशन कार्डों को बाहर करने के लिए e-KYC और आधार लिंकिंग अनिवार्य कर दिया है। अगर परिवार के किसी भी सदस्य की e-KYC अधूरी रही, तो उसका नाम लिस्ट से हमेशा के लिए कट सकता है। मुख्य कार्ड धारक का वेरिफिकेशन न होने पर पूरे परिवार का मुफ्त राशन और सब्सिडी रोकी जा सकती है।

नजदीकी राशन डिपो पर जाकर ऑफलाइन करें e-KYC

अपने राशन कार्ड और परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड लेकर सरकारी डिपो पर जाएं। डीपो होल्डर की ई-पॉस (e-PoS) मशीन पर अपना बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) वेरिफिकेशन पूरा करें। ध्यान रहे, यह प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त है।

घर बैठे ऑनलाइन करें e-KYC

Top 5 Punjab News अपने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ‘Link Aadhaar with Ration Card’ या ‘e-KYC’ के विकल्प को चुनें। अपना राशन कार्ड और आधार नंबर दर्ज कर, मोबाइल पर आए ओटीपी (OTP) को सबमिट करें।

ने साफ कर दिया है कि सूबा इस वक्त बड़े राजनीतिक और सामाजिक बदलावों के दौर से गुजर रहा है। एक तरफ जहां निकाय चुनाव के नतीजों ने ‘आम आदमी पार्टी’ का पलड़ा भारी रखा है, वहीं बीजेपी भी रवनीत बिट्टू के सहारे 2027 के लिए बड़ा दांव खेलने को तैयार है।

लेकिन राजनीति से इतर, फरीदकोट और लुधियाना से आई खौफनाक खबरों ने जनता को झकझोर कर रख दिया है, जो यह याद दिलाती हैं कि महिला सुरक्षा और बुजुर्गों की हिफाजत को लेकर हमें ज़मीनी स्तर पर अभी बहुत कुछ बदलने की ज़रूरत है। वहीं, राशन कार्ड को लेकर आई चेतावनी आम जनता के हक और सतर्कता से जुड़ी है, जिसे समय रहते पूरा करना बेहद ज़रूरी है।

और पढ़ें: कहीं नाबालिग को चाकू से गोदा तो कहीं खुद पर छिड़का पेट्रोल! 5 खबरें जो कर देंगी हैरान | Top 5 Ghaziabad News

Rajni

rajni@nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds