छिन गया ताज: अब टेस्ट में नंबर-1 टीम नहीं रही Team India, इस पायदान पर खिसकीं!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 20 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारत के लिए साउथ अफ्रीका दौरा कुछ खास अच्छा नहीं जा रहा। पहले टीम ने टेस्ट सीरीज अपने हाथों से गंवा दीं। वहीं वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। अब इसके बाद ICC की टेस्ट रैंकिंग में भी भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। 

टीम इंडिया से अब दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद नंबर 1 का ताज छिन गया। ICC की टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया तीसरे पायदान पर खिसक गई है। अब ऑस्ट्रेलिया टेस्ट की नंबर 1 टीम बन गई है। 

टीम इंडिया ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी, लेकिन इसके बाद दोनों टीमों के बीच हुए अगले दो मुकाबले भारतीय टीम ने गंवा दिए। दक्षिण अफ्रिका में हार के बाद ही विराट कोहली ने भी टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दीं। तो वहीं टी-20 की कप्तानी तो विराट पहले ही छोड़ चुके थे और वनडे की कप्तानी से भी उन्हें हटा दिया गया था।

वहीं दक्षिण अफ्रिका की टीम को डीन एल्गर की कप्तानी से फायदा हुआ है। अब वो पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। टेस्ट रैंकिंग में हुए बदलाव के बाद ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है, तो न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर। तीसरी नंबर पर भारत है। चौथे पर इंग्लैंड, पांचवें पर साउथ अफ्रीका की टीम आ गई। वहीं पाकिस्तान एक पायदान के नुकसान के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है। श्रीलंका सातवें, वेस्ट इंडीज आठवें, बांग्लादेश नौंवे, जिम्बाब्वे दसवें स्थान पर है।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम अब फरवरी-मार्च में टेस्ट सीरीज खेलेगी। वह श्रीलंकाई टीम की मेजबानी करेगी। ये सीरीज दो टेस्ट मैचों की होगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds