अब कैसी हैं लता मंगेशकर की तबीयत? डॉक्टरों ने दिया ये अपडेट, लोगों से अपील करते हुए कहा- उनके लिए दुआएं करें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 20 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित होने के बाद इन दिनों मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में ICU में भर्ती है। लता को अस्पताल में 8 जनवरी को भर्ती कराया गया था। तभी से उनका इलाज भी चल रहा है। लता मंगेशकर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आने के बाद ही उनके करोड़ों चाहने वाले चिंतित हैं और लगातार उनके ठीक की कामना कर रहे हैं।

जबसे लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हुई है तभी से उनके फैंस लगातार उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे है। इस बीच अब डॉक्टरों ने लता मंगेशकर की सेहत की अपडेत बताते हुए कहा है कि अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इसलिए उन्हें अभी आईसीयू में ही रहना होगा। फिलहाल डॉ ने कुछ और बताने के लिए इनकार किया है। साथ ही उन्होंने सभी लोगो से ये भी अपील की है कि वो लता ताई के लिए प्रार्थना करें।

92 साल की लता मंगेशकर कोरोना संक्रमति तो है हीं। साथ ही उन्हें निमोनिया भी हो गया, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण थे। लता मंगेशकर की उम्र को ध्यान में रखते हुए उन्हें ICU में रखा गया है। साथ ही साथ उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अपने लंबे करियर में लता मंगेशकर ने कई और भाषा और भारतीय भाषा में 30,000 से भी अधिक गाने गाए हैं। लता को भारतीय सिनेमा की सबसे महान गायिकाओं में से एक माना जाता है। लता को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, भारत रत्न समेत कई अन्य पुरस्कारों से अब तक सम्मानित किया जा चुका हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds