इस देश के लोगों को मास्क से मिली "आजादी", अब पहनना नहीं होगा जरूरी, इन प्रतिबंधों से भी मिली छूट

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

एक ओर जहां कई देशों में कोरोना ने एक बार फिर हाहाकार मचाकर रख दी है, इस बीच एक देश ऐसे में मास्क फ्री होने जा रहा है। जी हां, ब्रिटेन (Britain) में अगले हफ्ते से लोगों को अनिवार्य रुप से मास्क (Britain Mask Fress) पहने की जरुरत नहीं हैं। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron in World)के लिए सभी प्रतिबंधों को हटा लिया जाएगा। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Prime Minister Boris Johnson) ने बताया कि वैज्ञानिकों का ये मानना है कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की लहर पूरे देशभर में अपने चरम पर पहुंच चुकी है।

ब्रिटेन में लोगों को अब घर से काम करने को नहीं कहा जाएगा और ना ही सेल्फ आइसोलेशन नियमों में रहने के लिए कहा जाएगा। बता दें कि सेल्फ आइसेलेशन नियम मार्च में पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। इससे पहले हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसदों को दिए बयान में प्रधानमंत्री ने कहा था कि नाइट क्लब और बड़े कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोविड पासपोर्ट की जरूरत खत्म होगी।

प्रतिबंधों से छूट मिलने के बाद अब लोगों को घर से काम करने की सलाह नहीं दी जाएगी। सरकार की तरफ से लोगों को हर जगह अब अनिवार्य रुप से मास्क पहनने की छूट रहेगी। इसी के साथ स्कूल में भी मास्क पहनने की पाबंदी नहीं रहेगी। लेकिन लोगों को भीड़ वाली जगह पर चहरा कवर करने की सलाह दी जा रही है। पीएम जॉनसन ने कहा था कि आने वाले कुछ ही दिनों में यात्रा नियमों और इंग्लैंड में केयर होम विजिट को लेकर जारी पाबंदियों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी।

डाउनिंग स्ट्रीट प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य सचिव साजिद जावेद ने कहा कि ये वो क्षण है, जिस पर हम गर्व कर सकते हैं। ये याद दिलाता है कि जब हम साथ मिलकर काम करें, तो देश लक्ष्य हासिल कर सकता है। लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसे ‘फिनिश लाइन’ या अंतिम रेखा भी नहीं मानना चाहिए, क्योंकि वायरस और भविष्य में आने वाले वेरिएंट्स को खत्म नहीं किया जा सकता। जावेद ने कहा कि इसके बजाए हम जिस तरह फ्लू के साथ जीना सीख चुके हैं, उसी तरह कोविड के साथ जीना भी सीखना होगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds