मिशन UP के लिए Congress का प्लान: रेप-प्रताड़ना का शिकार महिलाओं को पार्टी उतारेगी चुनावी मैदान में!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 13 Jan 2022, 12:00 AM

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी भी एक्टिव मोड़ में है। कांग्रेस पार्टी का यूपी चुनावों को लेकर इस बार मेन फोकस महिलाओं पर हैं। ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के नारे पर कांग्रेस पार्टी यूपी चुनाव के मैदान में उतरी है। अब बताया ये भी जा रहा है कि इस नारे के तहत कांग्रेस टिकट बंटवारे में भी अहमियत देगी। 

खबरें ऐसी हैं कि यूपी में अपमानित, रेप और प्रताड़ना का शिकार हुई महिलाओं को कांग्रेस की तरफ से टिकट दिया जा सकता। ऐसी महिलाओं या फिर उनके करीबियों की लिस्ट तैयार हो रही है, जिनको टिकट देने पर विचार किया जा सकता है। जिसमें उन्नाव और हाथरस रेप पीड़िता के परिजन भी शामिल हो सकते हैं। 

बीते दिनों एक इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने इसकी तरफ इशारा भी किया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी लड़ने वाली लड़कियों को टिकट देगी। प्रियंका ने कहा था कि हमारी लिस्ट में वो महिलाएं हैं, जो अपने लिए खड़ा होना चाहती हैं, जो लड़ना चाहती हैं। जिन पर अत्याचार हुआ। हमारा कहना है कि अगर किसी विधायक ने आपके साथ अत्याचार किया, तो हम आपको टिकट देंगे। आप चुनाव लड़ो, विधायक बनो। सत्ता अपने हाथ में लो और लड़ो। उनके इस बयान से ऐसा लग रहा है, जैसे वो उन्नाव रेप पीड़िता की बात कर रही हैं। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश चुनावों का शंखनाथ बज चुका है। 10 फरवरी से चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होगी। यूपी में 7 चरणों में मतदान होने हैं, जो 7 मार्च तक चलेंगे। 10 मार्च को ये तय हो जाएगा कि इस बार उत्तर प्रदेश में कौन-सी पार्टी सत्ता पर विराजमान होती है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds