KKK 15 Update रुबीना दिलैक और जैस्मीन भसीन फिर करेंगी स्टंट, नए सीजन में दिखेगा पुराना स्वैग – Khatron Ke Khiladi 15

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 29 Apr 2026, 05:49 AM | Updated: 29 Apr 2026, 05:49 AM

Khatron Ke Khiladi 15: खतरो के खिलाड़ी के फैंस के लिए एक बड़ी एक्साइटिंग खबर सामने आई है.. जी हां, थ्रिल और एक्शन पसंद करने वालों फैंस के एक बार फिर से खतरो के खिलाड़ी सीजन 15 आने वाला है… जो कि पूरे दो साल के गैप के बाद आ रहा है.. वहीं शो के सभी प्रतियोगियों के नाम भी कंफर्म कर दिये है साथ ही ये शो कब से टेलीकास्ट होगा इसकी भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है.. अपने इस वीडियो में हम जानेंगे कि कब से टेलीकास्ट होगा खतरो के खिलाड़ी..

Also Read: चिपचिपा हो गया एग्जॉस्ट फैन? बिना खोले ऐसे करें साफ… मिनटों में चमक जाएगा | Greasy exhaust fan cleaning hacks

खतरो के खिलाड़ी season 15

शो खतरो के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) की सीजन 14 साल 2024 में कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट हुई थी, जिसका सीजन 15 2025 में आने वाला था लेकिन कलर्स चैनल और प्रोडक्शन कंपनी के बीच बजट को लेकर काफी विवाद हो गया था। कहा जा रहा है कि प्रोडक्शन हाउस ने चैनल से कहा था कि सीजन 14 के दौरान हाउस का काफी लॉस हुआ था, इसलिए सीजन 15 के लिए चैनल से बजट को बढ़ाने की डिमांड की थी, लेकिन चैनल इसके लिए रेडी नहीं हुआ।

वहीं एक तरफ प्रोडक्शन हाउस और चैनल के बीच का डिस्प्यूट चल ही रहा था तो वहीं दूसरी तरह शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने भी बिजी शेड्यूल के कारण डेट न होने का हवाला दे कर शो को टाइम ही नहीं दिया था.. जिसके कारण शो पिछले साल टेलीकास्ट नहीं हो सका था। लेकिन अब दोनो ही प्रोबल्म सोल्व हो गई है.. और 15 खिलाड़ियों के साथ शो फिर से कलर्स चैनल पर ही आने वाला है।

Also Read: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में बड़ा ट्विस्ट! K साइन से खुला राज, कौन-कौन आ रहा है? Khatron Ke Khiladi 15

कौन कौन होंगे खिलाड़ी

वहीं अब इस शो को लेकर खिलाड़ियों के नामों की भी अनाउंसमेंट हो गई है। जिसमें पहले नाम आ रहा है सेलीब्रिटी मास्टर सेफ और बिग बॉस 19 जैसे फेमस शो के विनर गौरव खन्ना का.. जो अब खिलाड़ियों को खतरो के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) शो में भी अपने एडवेंचरस एक्शन से टक्कर देने के लिए एकसाइडेट है। उनके अलावा क्योंकि सास बहु भी थी के सीजन 2 का हिस्सा रही एक्ट्रेस शगुन शर्मा भी खतरों के खिलाड़ी में नजर आयेगी। साथ ही BB19 की रनर-अप फराहना भट्ट और अपनी कॉमेडी से सबको गुदगुदाने वाले हर्ष गुज्जर, लाफ्टर शेफ्स के कंटेस्टेंट समर्थ जुरेल भी अब एक्शन करते नजर आने वाले है।

शो में नजर आयेंगे पुराने खिलाड़ी

चुंकि शो करीब 2 साल के गैप के बाद आयेगा.. इसलिए शो में कई बड़े बदलाव और सरप्राइजेस भी फैंस को देने की तैयारी की है। खबरें आ रही है कि सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi) में कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स भी नए खिलाड़ियों को टक्कर देने के लिए आने वाले है। इन पुरानें खिलाड़ियों में रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, फरहाना भट्ट, अविनाश मिश्रा, निया शर्मा, अली गोनी, करण कुंद्रा, हिना खान, करण वाही के साथ साथ कॉमेडियन भारती सिंह भी नजर आने वाली है।

हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि पुराने खिलाड़ी शो के नए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आयेंगे या उन्हें टक्कर देते हुए.. पुराने खिलाड़ियो के शो के होने की अटकलें पुराने खिलाड़ियो के K सिंबल के साथ पिक्चर शेयर करने के बाद कंफर्स हो गई… वहीं शो के फैंस भी अब अपनी एक्साइटमेंट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। शो की शूटिंग केपटाउन में होगी। वहीं शो के टेलीकास्ट होने की बात करे तो ये शो मई महीने की अंतिम हफ्ते से कलर्स चैनल के साथ साथ जियो हॉटस्टार पर भी टेलीकास्ट होगा। वेल क्या आप भी शो का थ्रिल देखने के लिए एक्साइटेड है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds