क्या शिक्षा का मंदिर अब ‘अखाड़ा’ बन गया है? फीस जीरो! यूट्यूबर के बेटे के तोड़े दांत! | Agra DPS

Rajni | Nedrick News Agra Published: 26 Apr 2026, 12:02 PM | Updated: 26 Apr 2026, 12:02 PM

Agra DPS: क्या हमारे बच्चे स्कूलों में सुरक्षित हैं? फीस के नाम पर लाखों वसूलने वाले स्कूल क्या बच्चों की जान की कीमत भी समझते हैं? आगरा के DPS शास्त्रीपुरम में क्लास के अंदर छात्र के साथ हुई मारपीट और स्कूल प्रबंधन की कथित लापरवाही ने शिक्षा के मंदिर को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

मशहूर यूट्यूबर पीयूष मल्होत्रा के बेटे विश्वराज के साथ हुई इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। मुक्कों के वार से बच्चे के 3 से 4 दांत टूट गए और जबड़ा फ्रैक्चर हो गया। एक बेबस पिता अपने खून से लथपथ बेटे को देखकर इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

और पढ़ें: भाजपा का मास्टरस्ट्रोक या अंतर्कलह! 7 सांसदों के इस्तीफें के बाद क्या होगा AAP का सफाया? | Raghav Chadha Join BJP

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि आगरा के डीपीएस शास्त्रीपुरम स्कूल (Agra DPS) में शनिवार सुबह 10वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक छात्र ने दूसरे छात्र के चेहरे पर ताबड़तोड़ पंच बरसा दिए। हमला इतना जोरदार था कि छात्र लहूलुहान हो गया उसके तीन दांत टूट गए और जबड़े में गंभीर फ्रैक्चर आया है। गंभीर हालत में छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्चों की सुरक्षा का कोई मोल नहीं है?

घायल छात्र विश्वराज है, जो मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर पीयूष मल्होत्रा का बेटा है। घटना के बाद पीयूष मल्होत्रा ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

उन्होंने अस्पताल से अपने बेटे का एक हृदयविदारक (heart-wrenching) वीडियो शेयर करते हुए कहा कि स्कूल प्रशासन ने घटना को छिपाने की कोशिश की और समय पर इलाज तक मुहैया नहीं कराया। उन्होंने सीधा सवाल उठाया है कि क्या लाखों की फीस लेने वाले इन स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा का कोई मोल नहीं है?

लहूलुहान था विश्वराज

पीयूष मल्होत्रा के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल से उन्हें फोन आया कि उनके बेटे को हल्की चोट लगी है और उसे घर ले जाएं। लेकिन स्कूल पहुंचते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। विश्वराज लहूलुहान था,और स्कूल की आया उसे बस पकड़कर बैठी थी।

उसके मुंह में रूई ठूंस दी गई थी और वो दर्द से तड़प रहा था। आरोप है कि स्कूल ने उसे डॉक्टर के पास ले जाने तक की जहमत नहीं उठाई और बस उसे घर ले जाने का इंतजार करते रहे।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद स्कूल के प्रिंसिपल ने घायल बच्चे का हाल जानना तक जरूरी नहीं समझा। पीयूष का कहना है कि जो स्कूल सुरक्षा और सुविधाओं के नाम पर अभिभावकों की जेब खाली करते हैं, वे मुसीबत के समय बच्चों को उनके हाल पर छोड़ देते हैं। यह घटना सीधे तौर पर स्कूल मैनेजमेंट की संवेदनहीनता को दर्शाती है।

जांच में जुटी पुलिस

गंभीर हालत को देखते हुए विश्वराज को आगरा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसके जबड़े और दांतों की सर्जरी (ऑपरेशन) की जा रही है। इस मामले में पीयूष मल्होत्रा ने आरोपी छात्र और स्कूल की लापरवाही के खिलाफ सिकंदरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए CCTV फुटेज कब्जे में ले ली है और जांच शुरू कर दी है। एसीपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में दो छात्रों के बीच झगड़े की बात सामने आई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Rajni

rajni@nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds