Iran Missile Viral Video: ईरान की मिसाइल पर स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज की तस्वीर, जंग के बीच वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो

Nandani | Nedrick News Published: 23 मार्च 2026, 08:12 PM Updated: 23 मार्च 2026, 08:12 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Iran Missile Viral Video: जंग के बीच कभी-कभी ऐसी खबरें आती हैं जो आमदनी लोगों को हैरान कर देती हैं। हाल ही में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के एक जवान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें जवान एक बैलिस्टिक मिसाइल पर स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की तस्वीर वाला स्टीकर चिपकाता दिख रहा है। यह तस्वीर देखते ही देखते दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई है।

और पढ़ें: Lockdown News: कोविड के बाद सबसे बड़ा लॉकडाउन? तेल संकट से दुनिया में उभर रहा “एनर्जी लॉकडाउन”

क्यों है पेड्रो सांचेज का नाम जुड़ा?

इस तस्वीर के पीछे खास वजह है। पेड्रो सांचेज उन चंद पश्चिमी नेताओं में से हैं जिन्होंने अमेरिका और इज़राइल के ईरान पर हमलों की खुलकर आलोचना की। जब अधिकांश पश्चिमी देश चुप रहे या अमेरिका के साथ खड़े दिखे, सांचेज ने कहा कि यह जंग गलत है। ईरान में उनके इस बयान को बहुत सराहा गया और लोग इसे समर्थन के रूप में लेने लगे। इसके बाद IRGC के जवानों ने एक अनोखा तरीका अपनाया – सांचेज के बयानों वाले स्टीकर मिसाइलों पर चिपका दिए।

तस्वीर क्या संदेश देती है? (Iran Missile Viral Video)

यह तस्वीर कई मायनों में दिलचस्प है। एक तरफ यह दिखाती है कि ईरान दुनिया में अपने समर्थकों को ढूंढ रहा है और जो भी उनके साथ खड़ा हो, उसे दोस्त मानता है, चाहे वह यूरोप का नेता ही क्यों न हो। दूसरी तरफ, यह जंग के बीच भी ईरानी जवानों में एक अजीब किस्म का जोश और हल्का-फुल्का मजाकिया अंदाज दिखाता है। तीसरी बात, यह स्पेन के पीएम के लिए अजीब स्थिति है। उन्होंने जंग की आलोचना की थी और अब उनकी तस्वीर मिसाइल पर चिपकी दिख रही है।

ताजा हालात: जंग चौथे हफ्ते में

अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच जंग अब चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। ईरान में अमेरिका-इज़राइल की कई एयर स्ट्राइक जारी हैं। इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइल और न्यूक्लियर से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बताया जा रहा है। वहीं, ईरान की ओर से भी जोरदार पलटवार किया जा रहा है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर असर

जंग के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अभी भी बंद है। यह मार्ग दुनिया के लगभग 20 फीसदी तेल का मुख्य रास्ता है। रास्ता बंद होने की वजह से दुनियाभर में ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं। इससे न सिर्फ ट्रांसपोर्ट महंगा हुआ है, बल्कि रोजमर्रा की चीज़ों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

वैश्विक प्रभाव

इस घटना से यह स्पष्ट हो गया है कि जंग के अलावा राजनीतिक बयान भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अप्रत्याशित प्रतिक्रिया ला सकते हैं। पेड्रो सांचेज की आलोचना ने ईरान में समर्थन के रूप में दिखी और एक ऐसा दृश्य सामने आया जो दुनियाभर के नेताओं और आम लोगों के लिए हैरानी भरा है।

और पढ़ें: US-Israel-Iran War updates: “समुद्री गुंडागर्दी बंद करो!” 22 देशों ने दी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान को सख्त चेतावनी

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds