Shakira India Concert Postponed: शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट पोस्टपोन! फैंस बोले- टिकट और फ्लाइट का पैसा कौन लौटाएगा?

Nandani | Nedrick News Published: 22 मार्च 2026, 08:27 PM Updated: 22 मार्च 2026, 08:27 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Shakira India Concert Postponed: ग्रैमी अवॉर्ड विनर ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा के भारत में होने वाले बहुप्रतीक्षित कॉन्सर्ट को फिलहाल टाल दिया गया है। हाल ही में इस कॉन्सर्ट का ऐलान हुआ था, जिसके बाद फैंस काफी उत्साहित थे, लेकिन अब पोस्टपोन की खबर से उनका उत्साह मायूसी में बदल गया है। आयोजकों ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

और पढ़ें: Dhurandhar 2 movie controversy| आतिफ अहमद जैसे किरदार से गरमाई ‘धुरंधर 2’: ISI कनेक्शन पर उठे सवाल, आदित्य धर विवादों में घिरे

जियो-पॉलिटिकल तनाव बना वजह (Shakira India Concert Postponed)

कॉन्सर्ट के आयोजक प्लेटफॉर्म District ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि ईरान-इजराइल के बीच चल रहे तनाव और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए कार्यक्रम को अगले नोटिस तक स्थगित किया जा रहा है। पोस्ट में कहा गया कि फैंस, कलाकार और पूरी प्रोडक्शन टीम की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है, इसलिए फिलहाल शो करना संभव नहीं है। हालांकि नई तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया गया है, लेकिन आयोजकों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपडेट साझा किया जाएगा।

टिकट लेने वालों को मिलेगा पूरा रिफंड

आयोजकों की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन्होंने कॉन्सर्ट के लिए टिकट खरीदे थे, उन्हें पूरा पैसा वापस मिलेगा। रिफंड उसी पेमेंट मोड में किया जाएगा, जिससे टिकट बुक किए गए थे। बताया गया है कि 5 से 7 वर्किंग दिनों के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। साथ ही, एक ईमेल आईडी भी जारी की गई है, जहां फैंस अपनी किसी भी तरह की क्वेरी भेज सकते हैं। आयोजकों ने यह भी कहा कि वे आर्टिस्ट की टीम के साथ मिलकर नई तारीखों पर काम कर रहे हैं।

फैंस का फूटा गुस्सा, उठाए कई सवाल

कॉन्सर्ट टलने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की नाराजगी देखने को मिली। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी निराशा जाहिर की। कुछ यूजर्स ने लिखा कि वे लंबे समय से इस शो का इंतजार कर रहे थे और अब उनका प्लान बिगड़ गया। कई फैंस ने आयोजकों से यह भी पूछा कि क्या उनके फ्लाइट और होटल बुकिंग के खर्च की भरपाई भी की जाएगी। एक यूजर ने लिखा, “फ्लाइट का खर्च कौन देगा?” वहीं, दूसरे ने कहा, “इतना इंतजार किया था, दिल टूट गया।” कुछ लोगों ने यह तक कह दिया कि इसे पोस्टपोन कहने के बजाय सीधे कैंसिल ही घोषित कर देना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shakira (@shakira)

पहले भी पोस्टपोन हो चुके हैं बड़े कॉन्सर्ट

यह पहला मौका नहीं है जब किसी बड़े इंटरनेशनल आर्टिस्ट का शो टला हो। इससे पहले Kanye West का कॉन्सर्ट भी अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण पोस्टपोन किया जा चुका है। उनका दिल्ली में 29 मार्च को होने वाला शो अब आगे बढ़ाकर 23 मई कर दिया गया है।

महंगे टिकट्स के बावजूद जबरदस्त डिमांड

शकीरा का यह कॉन्सर्ट ‘फीडिंग इंडिया’ पहल के तहत ज़ोमैटो और डिस्ट्रिक्ट के सहयोग से आयोजित किया जा रहा था। यह शो 10-11 अप्रैल को मुंबई और 15 अप्रैल को दिल्ली में होना तय था। खास बात यह थी कि 2007 के बाद शकीरा का भारत में यह पहला बड़ा कॉन्सर्ट होने जा रहा था।

टिकट्स की कीमत भी काफी ऊंची रखी गई थी। मुंबई में प्रीमियम ‘HSBC स्टारस्ट्रक लाउंज’ पास की कीमत करीब 32 हजार रुपये तक थी, जिसमें टिकट, डिलीवरी चार्ज और टैक्स शामिल थे। इसके अलावा प्लैटिनम और VIP कैटेगरी के टिकट भी हजारों रुपये में बिक रहे थे। दिल्ली में भी प्रीमियम टिकट की कीमत 30 हजार रुपये के आसपास थी।

फिलहाल इंतजार में फैंस

कॉन्सर्ट टलने से भले ही फैंस का मूड खराब हुआ हो, लेकिन आयोजकों का कहना है कि वे जल्द नई तारीखों का ऐलान करेंगे। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आखिर यह शो कब आयोजित होगा और क्या पहले जैसी ही भव्यता के साथ वापसी कर पाएगा। फिलहाल, शकीरा के भारतीय फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

और पढ़ें: Dhurandhar 2 Spoiler| धुरंधर 2 का बड़ा सरप्राइज: बड़े साहब कौन, सलमान-इमरान नहीं बल्कि यह एक्टर बन गया मेन विलन!

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds