Trending

महज 2900 रुपये की EMI में आप घर ला सकते हैं PureEV EPluto 7G ई-स्कूटर, 120 किमी. तक की देता है रेंज!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 13 Dec 2021, 12:00 AM

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड काफी बढ़ रही है। आज के वक्त में जब पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रही हैं, तो लोग इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर का रूख कर रहे हैं। ई-स्कूटर की डिमांड बढ़ते ही मार्केट में ऑप्शन भी बढ़ने लगे हैं। हाल ही में हैदराबाद की एक स्टार्टअप कंपनी PureEV अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर PureEV EPluto 7G लेकर आई। इस स्कूटर की खास बात ये है कि इसमें 120 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। वहीं इस स्कूटर को आप 2900 रुपये से कम EMI पर खरीद सकते हैं।

EPluto 7G को कंपनी का सबसे प्रीमियम स्कूटर माना जाता है। इसमें 1.5KW की मोटर और 2.5kWh की लीथियम आयन बैटरी दी गई। स्कूटर की टॉप स्पीड 60KMPH की है। वहीं एक बार फुल चार्ज होने पर ये स्कूटर 90 से 120 किलोमीटर तक की रेंज देता है। कंपनी ऐसा दावा करती है कि इसे 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ने में केवल 5 सेकेंड लगते है। स्कूटर की बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 से 6 घंटों लग जाते है। 

बात इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन की करें तो ये काफी हद तक Vespa और बजाज चेतक इलेक्ट्रिक के जैसा लगता है। स्कूटर में क्रोम-फिनिश्ड मिरर के साथ गोल हेडलैंप है। साथ में इसमें आपको 5 इंच का LCD डिस्प्ले, LED हेडलैम्प, एंटी थेफ्ट सिस्टम के साथ-साथ स्मार्ट लॉक भी दिया गया है। इस स्कूटर का कर्ब वेट 76 किलोग्राम के लगभग है। स्कूटर में 10 इंच अलॉय व्हील के साथ डिस्क-ड्रम ब्रेक दिए गए है। ई- स्कूटर में रेड, ब्लू, ब्लैक, ग्रे, येलो और व्हाइट 6 कलर ऑप्शन मिलते है।

बात इस स्कूटर की कीमत की करें तो इसका एक्स-शोरूम प्राइस 83,999 रुपये है। आप इसको महज 2891 की EMI पर भी घर ला सकते हैं। ये ई-स्कूटर Okinawa Praise और Ampere Magnus Pro जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को टक्कर देता है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds