Sukanya Samriddhi Yojana: लाडली की है चिंता तो ये काम करना न भूलें, वरना 31 मार्च के बाद नहीं उठा पाएंगे सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ!

Shikha Mishra | Nedrick News India Published: 14 Mar 2026, 12:11 PM | Updated: 14 Mar 2026, 12:11 PM

Sukanya Samriddhi Yojana: हर माता-पिता का सपना होता है कि उनकी लाड़ली की उच्च शिक्षा और शादी में पैसों की कोई कमी न आए। इसीलिए बेटी के जन्म से ही निवेश की शुरुआत हो जाती है। अगर आपने भी सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।

बता दें कि माता-पिता की चिंता को दूर करने के लिए इसी सोच के साथ सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) काफी लोकप्रिय बन गई है। इस स्कीम में निवेश करने पर आकर्षक ब्याज दर मिलती है, जिससे लंबे समय में बेटी की पढ़ाई या शादी के लिए एक बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।

लेकिन इस खाते से जुड़ा एक अत्यंत जरूरी नियम है, जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अगर आपने इस वित्तीय वर्ष (Financial Year) में अपने सुकन्या खाते में न्यूनतम (Minimum) रकम जमा नहीं की है, तो 31 मार्च से पहले यह काम जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपका खाता डिफॉल्ट या निष्क्रिय (Inactive) हो सकता है।

31 मार्च से पहले जमा करें न्यूनतम राशि

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में खाता सक्रिय (Active) रखने के लिए हर वित्तीय वर्ष में कम से कम 250 जमा करना अनिवार्य है। कई बार लोग साल भर व्यस्तता के कारण पैसे जमा करना भूल जाते हैं, लेकिन वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले यानी 31 मार्च तक इसे जमा कर आप अपना खाता बंद होने से बचा सकते हैं।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

नियम के अनुसार बता दें कि हर वित्तीय वर्ष (Financial Year) में सुकन्या समृद्धि खाते में कम से कम 250 रुपये जमा करना अनिवार्य है। अगर आपने इस पूरे साल में एक बार भी पैसा जमा नहीं किया है, तो 31 मार्च की समयसीमा से पहले इसे जरूर जमा कर दें। समय पर यह न्यूनतम राशि जमा करने से आपका खाता सक्रिय (Active) बना रहता है और भविष्य में मिलने वाले लाभ सुरक्षित रहते हैं। अक्सर लोग इतनी छोटी राशि समझकर इसे टाल देते हैं, लेकिन यही छोटा सा कदम आपके खाते की स्थिति (Status) तय करता है। समय पर निवेश की यह निरंतरता भविष्य में एक बड़ा फंड तैयार करने में मदद करती है।

पैसा जमा नहीं किया तो लग सकता है जुर्माना

अगर किसी वित्त वर्ष में खाते में न्यूनतम राशि जमा नहीं की जाती है, तो सुकन्या समृद्धि खाता इनएक्टिव हो सकता है। इसके बाद इसे दोबारा चालू कराने के लिए अलग प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है।
न्यूनतम राशि जमा न होने पर खाता इनएक्टिव हो सकता है। खाते को फिर से सक्रिय कराने के लिए 50 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके साथ ही छूटी हुई न्यूनतम राशि भी जमा करनी होती है।

फिलहाल Sukanya Samriddhi Yojana में करीब 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। अगर इस योजना में नियमित निवेश किया जाए, तो समय के साथ बेटी के भविष्य के लिए एक मजबूत आर्थिक फंड तैयार किया जा सकता है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds