सोशल मीडिया पर हटके अंदाज की वजह से छाईं 65 साल की दादी, कभी नमकीन-पकौड़े बेचकर चलाती थीं घर!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 24 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सोशल मीडिया का अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो ये काफी काम की चीज है। इसके जरिए हमने कई लोगों को रातों-रात पॉपुलर होते हुए देखा हैं। सोशल मीडिया आजकल कई लोगों के लिए कमाई का जरिया तक बन रहा है। अपने टैलेंट की बदौलत बड़ी संख्या में लोग इससे कमाई कर रहे हैं। ऐसी ही एक महिला हैं वसंती अखानी। जिन्होंने अपनी लाइफ में कई उतार चढ़ावों का सामना किया। मुश्किल दौर को देखा। लेकिन अब सोशल मीडिया उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया।

65 साल की दादी हुई पॉपुलर

वसंती की उम्र 65 साल हैं। लेकिन कहते हैं ना अगर आप में टैलेंट हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती। ऐसा ही कुछ वेदंती अखानी के मामले में भी हैं। वो अपने टैलेंट की बदौलत सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वेदंती अखानी अपने हटके अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हुईं। वो इंस्टाग्राम पर तरह तरह की रील्स बनाकर लोगों को एंटरटेंन करती हैं। उनके रील्ड अक्सर ही वायरल होते रहते हैं। 

32 साल तक बेचे नमकीन-पकौड़े

वसंती अखानी मूल रूप से गुजरात की रहने वाली हैं। लेकिन बीते लंबे समय से वो दिल्ली में रह रही हैं। उनकी लाइफ में वसंती ने अपनी लाइफ में काफी मुश्किल समय का सामना किया। उन्होंने 32 सालों से नमकीन और पकौड़े की रेहड़ी लगाकर घर का गुजारा किया करती थीं। 

इंग्लिश नहीं आती, फिर भी…

वसंती सिर्फ पांचवी क्लास तक ही पढ़ी हुई हैं। उन्हें इंग्लिंश नहीं आती। फिर भी जिस तरह वो इंग्लिंस सॉन्ग को जिस तरह लिंक सिंक करती हैं वो काफी अच्छा होता है। यही वजह है कि वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रही है। वसंती ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्होंने काफी बुरा टाइम देखा है। अपने बच्चों के लिए उन्होंने काफी मेहनत की, जिससे उन्हें अच्छी शिक्षा मिल पाए। वसंती कहती हैं कि वो सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के बाद अपने उन संघर्ष वाले दिनों से बाहर आ गई और वो अपने इस वक्त को काफी ज्यादा एंजॉय करती हैं।

वसंती अपनी खुशी और सबको खुश करने के लिए इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वसंती को पुराने गानों पर वीडियो बनाना बहुत पसंद हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds