Trending

Diwali Special: लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा के दौरान इन चीजों को शामिल करना गलती से भी ना भूलें!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 Nov 2021, 12:00 AM | Updated: 04 Nov 2021, 12:00 AM

हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को पूरे भारत में दीपावली मनाई जाती है। जिसका उत्तर भारत में खास महत्व है। अमावस्या की काली रात को, चारों तरफ दिए की रोशनी करके अंधेरे को दूर कर केवल प्रकाश ही फैला नजर आता है। दिवाली हिन्दू धर्म के प्रमुख त्याहरों में से एक हैं। जिसके पूजन और परंपराओं का खास महत्व है। दिवाली के दिन प्रथम पूज्य गणेश और धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। 

लोग अपनी श्रृद्धा के अनुसार चढ़ावा चढ़ाते है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूरी विधि विधान से पूजा करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हम जाने अनजाने में ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते है, जिसका हमें पता भी नहीं होता, लेकिन ये देवी को नाराज कर सकता है। आपके घर की सुख शांति को खत्म कर सकता है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होगी और आपका भंडार हमेशा भरा रहेगा। 

आज के समय में बनावटी चीजों का चलन बढ़ गया है और लोग फैंसी चीजों पर ज्यादा आकर्षित होते हैं। इसीलिए हमारी पुरानी परंपराए पीछे छूटने लगी है, लेकिन आपको बता दें कि पूर्वजों की बनाई परंपरा का कोई न कोई बड़ा महत्व जरूर होता है। इन्हीं में से कुछ चीजों का इस्तेमाल पूजा में जरूर करना चाहिए। आज हमको इन्हीं छोटी छोटी लेकिन जरूरी चीजों के बारे में बताने जा रहे है। 

मिट्टी के दीए- मिट्टी के दीए को सदियों से जलाया जाता रहा है। जिसके पीछे की वजह है, इसमें मौजूद पंचतत्व। दरअसल, दीए को बनाने में धरा, जल, अग्नि, वायु और आकाश सबकी जरूरत होती है और इसीलिए ये सबसे पवित्र माना जाता है। मिट्टी के दीए से ज्योत जलाने से घर की नकारात्मक शक्ति दूर हो जाती है । 

रंगोली बनाए- घरों के बाहर बनने वाली खूबसूरत अल्पना या फिर रंगोली का अपना महत्व है। रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपका जीवन रंगोली की रगों की तरह रंग बिरंगा रहता है। 

साफ सफाई जरूर करें- दिवाली में घर की साफ सफाई का महत्व सबसे ज्यादा है। आपको बता दें कि लक्ष्मी उन स्थानों पर निवास करती है, जहां स्वच्छता का पूरा खयाल रखा जाता है। इसलिए दिवाली के कुछ दिन पहले ही साफ सफाई जरूर कर लें। 

पूजा में रखें ये चीजें- लक्ष्मी गणेश की पूजा के समय पीली कौड़ी, चांदी और तांबे के सिक्के भी पूजा में इस्तेमाल करना चाहिए। पीली कौड़ी माता लक्ष्मी की काफी प्रिय है। साथ ही तांबे से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। पीली कौड़ी को पूजा के बाद एक एक करके कपड़े में बंधकर घर के अलग अलग कोनों में रख दें। इससे नकारात्मक शक्ति का विनाश होता है। 

मंगल कलश जरूर रखें- लक्ष्मी गणेश की पूजा में मंगल कलश जरूर रखें। इस कलश ने तांबे या फिर कांस के कलश के ऊपर नारियल रखें। उस कलश पर कलावा बांधे और आम के तोरण को जरूर रखें। 

श्री यंत्र भी रखें पूजा में- लक्ष्मी जी को सबसे आसानी से प्रसन्न करने के लिए श्री यंत्र सबसे अचूक माना जाता है। श्री यंत्र लक्ष्मी जी का सूचक है और इसलिए दिवाली की पूजा में श्री यंत्र का इस्तेमाल जरूर करें। 

नेवेद जरूर रखें- लक्ष्मी गणेश पूजा में फलों का या फिर पांच मेवा का नेवेद जरूर रखें। ये माता को भोग लगाने के लिए है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना इतना आसान नहीं है, लेकिन अगर वो एक बार प्रसन्न हो जाती है तो आपके सभी कष्टों को निवारण हो जाएगा। लक्ष्मी गणेश की पूजा में इन तरीकों का इस्तेमाल करके आप अपनी पूजा को आसानी से सफल बना सकते है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds