Trending

नवंबर में आएंगी एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज, पूरे महीने नहीं होंगे बोर!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 Nov 2021, 12:00 AM | Updated: 03 Nov 2021, 12:00 AM

नवंबर का महीना शुरू हो चुका है। वो लोग जिनको नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखने का बहुत शौक है, उनके लिए ये महीना काफी ज्यादा एक्साइटिंग होने वाला है। नवंबर महीने में एक से बढ़कर एक कई वेब सीरीज-फिल्में में रिलीज होने वाली हैं। ओटीटी पर तो धमाल मचेगा ही, इसके साथ साथ थिएटर्स में भी एक बार फिर से रौनक लौटती हुई देखने को मिल सकती है। नवंबर में आने वाली फिल्में और वेब सीरीज आपको एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज देगी। तो ऐसे में आइए आपको बता देते हैं कि इस महीने कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है…

जय भीम

अमेजन प्राइम वीडियो पर 2 नवंबर को एक तमिल फिल्म जिसका नाम ‘जय भीम’ वो रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगू में भी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म की कहानी एक ऐसे वकील की कहानी होगी, जो पीड़ितों और शोषितों को न्याय दिलाता है। फिल्म में प्रकाश राज, राव रमेश, राजिशा विजयन, मणिकंदन और लिजो मोल जोस लीड रोल में नजर आएंगे। 

अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर

3 नवंबर को प्राइम पर अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर वेब सीरीज आएगी। ये निर्माता-निर्देशक राज कौशल की आखिरी सीरीज होगी। राज का निधन जून में ही दिल का दौरा पड़ने की वजह से हो गया है। क्राइम सीरीज में विक्की अरोड़ा लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा सीरीज में अनुज रामपाल, स्वाति सेमवाल, मोहन आगाशे, शिशिर शर्मा और मनीष चौधरी भी नजर आएंगे। 

अन्नाते 

4 नवंबर को रजनीकांत की फिल्म अन्नाते आएगी। उनकी ये मूवी पहले कोरोना की वजह से रिलीज नहीं हो पाई थीं। मूवी एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें एक भाई और उसकी बहनों के साथ बॉन्डिंग पर फोकस किया जाता है। रजनीकांत इसमें भाई का कैरेक्टर में दिखाई देंगे। वहीं, कीर्ति सुरेश फिल्म में रजनीकांत की बहन बनी हैं।

सूर्यवंशी  

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी भी आखिरकार 5 नवंबर को रिलीज हो ही रही है। ये मूवी कबकी आ जाती, अगर देश में कोरोना ना आया होता तो। फिल्म का ट्रेलर तक रिलीज किया जा चुका था, लेकिन कोरोना के चलते फिल्म टलती रही। अब 5 नवंबर को सूर्यवंशी थिएटर्स में देखने को तैयार हो जाएं। अक्की के फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। 

मीनाक्षी सुंदरेश्वर 

5 नवम्बर को ही नेटफ्लिक्स पर एक फिल्म आने वाली है। फिल्म का नाम है मीनाक्षी सुंदरेश्वर । इसमें सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी लीड रोल में हैं। फिल्म में सान्या और अभिमन्यु एक नवविवाहितों के रोल में दिखाई देंगे। मूवी का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जबकि इसके प्रोड्यूसर करण जौहर हैं।

ट्रिस्ट विद डेस्टिनी

इसके अलावा सोनी लिव पर इसी दिन यानी 5 नवंबर को ट्रिस्ट विद डेस्टिनी वेब सीरीज आएगी, जिसमें आपको आशीष विद्यार्थी, जयदीप अहलावत, विनीत कुमार और अमित सियाल जैसे एक्टर्स अलग अलग कहानियों में दिखाई देंगे। 

स्पेशल ऑप्स 1.5 

जिसने भी स्पेशल ऑप्स वेब सीरीज का पहला सीजन देखा होगा, वो इसका सेकेंड सीजन भी किसी कीमत पर मिस नहीं करना चाहेंगे। 2001 संसद हमले पर बनी सीरीज के पहले सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था। के के मेनन एक बार फिर हिम्मत सिंह के रोल में नजर आएंगे। स्पेशल ऑप्स 1.5 12 नवंबर को रिलीज होगी। आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 

धमाका 

कार्तिक आर्यन की नवंबर में धमाका मचाते हुए नजर आएंगी। उनकी सीरीज धमाका इसी महीने रिलीज होने जा रही है। 19 नवंबर को मूवी नेटफिलिक्स पर आएगी। फिल्म का निर्देशन राम माधवानी ने किया है। धमाका में कार्तिक एक टीवी एंकर के रोल में नजर आएंगे। 

बंटी और बबली 2 

इसके अलावा एक और बड़ी फिल्म इस महीने रिलीज होगी। ये फिल्म है बंटी और बबली 2। बंटी और बबली एकबार फिर से कोई बड़ा कांड करते नजर आएंगे। ये मूवी साल 2005 में आई बंटी और बबील का सीक्वल है। पहली वाली फिल्म में जहां रानी मुखर्जी के साथ अभिषेक बच्चन नजर आए थे, वहीं इस फिल्म में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। बंटी और बबली 2 में रानी मुखर्जी के साथ सैफ अली खान दिखाई देंगे। इसके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी भी फिल्म का हिस्सा है। 

सत्यमेव जयते 2 

लिस्ट में एक और फिल्म का नाम है। ये फिल्म है जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2। कोरोना के चलते ये फिल्म भी लंबे वक्त से टल रही है, लेकिन अब ये आखिरकार 25 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। सत्यमेव जयते के पहले पार्ट तो लोगों को खूब पसंद आया था। अब दूसरे वाले को लोग उतना पसंद करते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी। 

अंतिम

इसके अलावा सलमान खान अपने बहनोई के साथ अंतिम फिल्म में नजर आएंगे। 26 नवंबर को फिल्म रिलीज होने जा रही है। यानी बॉक्स ऑफिस पर नवंबर के आखिरी हफ्ते में एक बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है, जो जॉन और सलमान के बीच होगा। दोनों की फिल्में एक दिन के अंतर पर रिलीज होने वाली है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds