Dhanteras के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं? यहां जान लें इसके बारे में सबकुछ…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 Nov 2021, 12:00 AM | Updated: 02 Nov 2021, 12:00 AM

हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दिवाली की रौनक बाजारों में बढ़ने लगी है। इस दौरान पांच दिनों तक त्योहारों का सिलसिला चलता है, जो धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज पर खत्म होता है। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन को खरीददारी के लिए काफी शुभ माना जाता है। सोनी चांदी से लेकर बर्तनों तक की खरीद इस दिन काफी शुभ मानी जाती है। 

ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करने से धन में वृद्धि होती है। साथ ही घर में समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। इस दिन विशेष तौर पर मां लक्ष्मी और कुबेर के साथ भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। इस बार कल यानी मंगलवार 2 नवंबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। 

धनतेरस पर अधिकतर लोग तरह तरह की चीजें खरीदकर घर लेकर आते हैं, लेकिन इस दौरान कुछ चीजें ऐसी भी होती है, जिनको नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। ये आपकी जिंदगी में संकटों को भी बुलावा दे सकता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि वो कौन-सी चीजें हैं, जिनको धनतेरस पर खरीदना चाहिए और कौन सी चीज नहीं खरीदनी चाहिए?

धनतेरस पर खरीदनी चाहिए ये चीजें

सबसे पहले बात करते हैं धनतेरस के दिन किन किन चीजों की खरीददारी शुभ होती है। इस दिन सोना चांदी खरीदना काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा भी और कई चीजें हैं, जिनको धनतेरस के दिन घर में लाना चाहिए, जैसे झाड़ू। इसके अलावा इस दिन अधिकतर लोग बर्तन की खरीददारी भी जरूर करते हैं। ऐसा करना काफी अच्छा होता है, लेकिन कंफ्यूजन ये रहती है कि किस धातु के बर्तन धनतेरस पर खरीदने चाहिए। अगर आपको भी दुविधा है, तो इस दिन पीतल खरीद लें। 

इन चीजों को भूलकर भी घर में ना लाएं

अब बात करते हैं कि इस दिन किन चीजों की खरीददारी करना अच्छा नहीं माना जाता। तो आपको बता दें कि धनतेरस पर लोहे या उससे बनी कोई भी चीज खरीदने से बचना चाहिए। इसके अलावा स्टील के बर्तन भी भूलकर घर ना लाएं। साथ ही कांच भी धनतेरस पर खरीदना शुभ नहीं माना जाता। साथ ही काले रंग के कपड़े धनतेरस पर ना तो खरीदें और ना ही पहनें। क्योंकि इस रंग को नेगिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds