T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में टूर्नामेंट की शुरु हो जाएगा। उससे पहले टीम इंडिया (Team India) आज अपना आखिरी वॉर्म-अप मैच खेलने उतर रही है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला 4 फरवरी को नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और टॉस 6:30 बजे होगा। तो चलिए इस लेख में जानते इस मैच से जुड़ी सारी जानकारी के बारे में विस्तार से…
कहां और कैसे देखें मैच?
अगर आप भी ये सोच लर परेशान ह रह है कि ये मैच कहा देखे तो परेशान होने की जररत नहीं क्योंकि क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है कि यह प्रैक्टिस मैच (Practice Match) आसानी से देखा जा सकेगा। टीवी पर इसका लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर होगा। तो वहीं मोबाइल या लैपटॉप पर आप इसे JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। ICC मैच को अब tv तक सीमित नहीं रखा गया है, इसलिए फैंस को मल्टी-लैंग्वेज कमेंट्री के साथ पूरा मैच देखने का मौका मिलेगा।
क्यों खास है यह मुकाबला?
यह सिर्फ एक प्रैक्टिस मैच (Practice Match ) नहीं है। बल्कि वर्ल्ड कप (world cup ) से पहले टीम संयोजन को अंतिम रूप देने का यह आखिरी मौका है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया (team india) 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। उससे पहले यह मैच बल्लेबाजी क्रम (Batting Order), ओपनिंग जोड़ी और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी को परखने का बड़ा मौका है। वही सबसे ज्यादा चर्चा ओपनिंग को लेकर है। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और ईशान किशन में से कौन ओपन करेगा? क्या संजू सैमसन को मौका मिलेगा? इन सवालों के जवाब इस मैच में मिल सकते हैं।
डीवाई पाटिल की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों को मदद देती है। उछाल और गति के कारण शुरुआत में बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा। बुमराह (Jasprit Bumrah), अर्शदीप (Arshdeep), जैसे भारतीय गेंदबाजों के साथ-साथ नॉर्खिया , रबाडा और यानसन जैसे साउथ अफ्रीकी पेसर इस पिच पर खतरनाक साबित हो सकते हैं।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
India: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav captain), अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), संजू सैमसन (sanju Samson), ईशान किशन (Ishaan Kishan ) (wicket keeper), हार्दिक पंड्या (hardik pandya), रिंकू सिंह (Rinku Singh), शिवम दुबे (Shivam Dubey), अक्षर पटेल (Akshar Patel), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakraborty), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar), हर्षित राणा (Harshit Rana), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)।
South Africa: एडन मार्करम (Aiden Markram captain), क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) (wicket keeper), डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis), रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton), जॉर्ज लिंडे (George Linde), जेसन स्मिथ (jason smith), ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs), कॉर्बिन बॉश (Corbin Bosch), केशव महाराज (Keshav Maharaj), क्वेना मफाका (Kwena Maphaka), लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi), एनरिक नॉर्खिया (Enrique Nortje), मार्को यानसन (Marco Jansen), कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada), डेविड मिलर (David Miller) ।
वॉर्म-अप मैच होने की वजह से दोनों टीमें 15 खिलाड़ियों को इस्तेमाल कर सकती हैं, हालांकि मैदान पर एक समय में 11 खिलाड़ी ही रहेंगे। वहीं टीम इंडिया (Team india) ने हाल ही में न्यूजीलैंड (New Zealand ) को 5 मैचों की टी20 (T20) सीरीज में 4-1 से हराया है। ज्यादातर खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं। हालांकि संजू सैमसन (Sanju Samson) की फॉर्म को लेकर चर्चा है। इस मैच में ईशान किशन और तिलक वर्मा पर भी खास नजरें रहेंगी।
South Africa की चुनौती
साउथ अफ्रीका वही टीम है जो 2024 टी20 (T20) वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत से हारी थी। ऐसे में वह इस प्रैक्टिस मैच (Practice Match) में पूरी ताकत के साथ उतरेगी और अपने तेज गेंदबाजों से भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा लेगी। भले ही इस मैच (Match) का रिजल्ट रिकॉर्ड में दर्ज न हो, लेकिन रणनीति और तैयारी के लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद जरूरी है। फैंस के लिए यह वर्ल्ड कप (world cup) से पहले रोमांच का शानदार ट्रेलर साबित होगा।



























