Trending

जानिए कैसा रहेगा 05 अक्टूबर को आपका दिन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 05 Oct 2021, 12:00 AM | Updated: 05 Oct 2021, 12:00 AM

जैसा कि हम सभी जानते हैं ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है, जिसके चलते हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे दिनों का सामना करना पड़ता। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज का राशिफल आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है। तो आइए आपको बताते हैं आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं और 05 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि-  आज का आपका दिन खुशियों से भरा बीतेगा। रुके हुए काम पूरे होते हुए दिखेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य होगी। नए काम शुरू करने से आज आप बचें। 

वृषभ राशि-  आपके दिन की शुरूआत बढ़िया होने वाली है। सुबह सुबह कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। मेहनत के नतीजे मिलते हुए आपको दिखाई देंगे। जल्दबाजी में कोई भी काम आप करने से बचें। 

मिथुन राशि-  आपका दिन मिला जुला बीतने वाला है। आर्थिक स्थिति थोड़ी डामाडोल रहेगी। मन मुताबिक काम ना होने से आप परेशान  रहेंगे। किसी दूसरे के विवाद में आज आप पड़ने से बचें। 

कर्क राशि- आपको आज बहुत सावधान रहने की जरूरत है। कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आसपास हो रही हर गतिविधि पर नजर रखें। अनजान लोगों की बातों में ना आएं। 

सिंह राशि-  आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। मन आपका प्रसन्न रहेगा। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। 

कन्या राशि- दिन आपका बढ़िया बीतने वाला है। लंबे वक्त से अटके काम आज पूरे होते हुए दिखाई देंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही आज ना बरतें। 

तुला राशि-  आपका दिन ठीक ठाक बीतने वाला है। कामकाज के सिलसिले में बेहतर परिणाम आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। पैसों का लेन देन आज करने से बचें। कोई नई चीज ना खरीदें। 

वृश्चिक राशि-  आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज मन मुताबिक काम ना होने से आप हताश रहेंगे। नकारात्मक विचार आपके मन में आएंगे। कुछ खास लोगों के साथ अपने दिल की हर परेशानी को शेयर करें। 

धनु राशि-  आपका दिन शानदार रहेगा। लंबे वक्त से रुके काम पूरे होंगे। मेहनत के नतीजे आज आपको मिलते दिखाई देंगे। परिवार का माहौल भी बढ़िया रहने वाला है। 

मकर राशि- दिन आपका ठीक ठाक रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। गुस्से पर कंट्रोल रखें। खान पान का अपने ध्यान रखें। 

कुंभ राशि-  दिन आपका सामान्य बीतने वाला है। जिस चीज को लंबे वक्त से चाह रहे थे वो आज आपको मिलेगी। धन लाभ की भी संभावनाएं बनती हुई नजर आ रही है। दिन आपका खुशियों से भरा बीतने वाला है। 

मीन राशि- आपका आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ बातें आपको ठेंस पहुंचा सकती है। किसी भी काम में आपका दिल नहीं लगेगा। पुराने दोस्त आपका साथ निभाएंगे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds