Trending

बड़े बजट की वो Bollywood फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं! लागत भी निकलना हुआ मुश्किल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 30 Sep 2021, 12:00 AM | Updated: 30 Sep 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड एक से बढ़कर एक फिल्में बनती रहती हैं। हॉलीवुड की ही तरह बॉलीवुड में भी बड़े-बड़े बजट की फिल्में बनाई जाती है। इन फिल्मों के लिए बड़े बड़े सेट बनाते जाते हैं, स्टार्स को करोड़ों की फीस दी जाती। इसके अलावा प्रमोशन पर भी काफी पैसा लगता है। जैसे आप उदाहरण के लिए बाहुबली फिल्म को ले लीजिए। करोड़ों रुपये के बजट में बनी ये फिल्म सुपर डुपर हिट हुई। 

लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी होती है, जो बनती तो बड़े बजट में है और उनसे उम्मीदें भी काफी की जाती है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वो धड़ाम से गिर जाती है। आज हम ऐसी ही कुछ ऐसी ही बिग बजट की महाफ्लॉप फिल्मों की बात करने जा रहे हैं। 

ट्यूबलाइट

सलमान खान की गिनती बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार में होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि किसी भी फिल्म को चलाने के लिए सिर्फ उनका नाम भी काफी हो जाता है। लेकिन पिछली कुछ फिल्मों से ऐसा लग नहीं रहा। सलमान बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पा रहे। ऐसा की कुछ उनकी फिल्म ट्यूबलाइट के साथ बुआ था। सलमान खान की इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। यहां तक की सलमान खान को डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसे तक लौटाने पड़े थे।

जीरो 

अब बात एक और सुपरस्टार शाहरुख खान की करते हैं। शाहरुख का भी मैजिक कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर चलता नजर नहीं आ रहा। शाहरुख आखिरी बार फिल्म जीरो में बड़े पर्दे पर नजर आए थे। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। फैंस को शाहरुख की इस मूवी से काफी उम्मीदें थीं। फिल्म के रिलीज होने के बाद लोगों ने इसको पसंद नहीं किया। 

बॉम्बे वेल्वेट 

अनुराग कश्यप की बॉम्बे वेलवेट भी सुपरफ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। इस मूवी को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च हुए थे। फिल्म की स्टारकास्ट भी अच्छी थी। इसमें अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर और करण जौहर लीड रोल में थे, लेकिन भारत में फिल्म केवल 20 करोड़ की कमाई सकी।

कलंक 

कलंक भी उन फिल्मों की लिस्ट में शुमार है, जिसको लेकर चर्चाएं तो खूब हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। बड़े बड़े स्टार्स से बनी ये फिल्म बहुत ही बुरी तरह से फ्लॉप हुई। कलंक में वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई सारे कलाकार थे। बावजूद इसके फिल्म में कोई दम नहीं था, इसलिए ये दर्शकों के दिल को नहीं छू पाई।

रेस-3

2018 में सलमान खान को लेकर रेमो डिसूजा ने एक फिल्म बनाई जो ईद पर रिलीज की गई। ये फिल्म थी रेस 3। रेस सीरीज की पहली दो फिल्में सुपरहिट साबित हुई, जिसके बाद इससे भी काफी उम्मीदें थीं। रेस 3 को इस सीरीज में सबसे कमजोर माना जाता है। दरसल रेमो डिसूजा स्टार कास्ट और फिल्म के बजट को संभाल नहीं पाए। यहां तक की सलमान के फैंस को भी ये फिल्म ज्यादा पसंद नहीं आई। लोग इस उम्मीद के साथ फिल्म को देखने सिनेमाघरों में गए थे कि ये एक्शन से भरपूर होगी। फिल्म में एक्शन तो था, लेकिन फिल्म लोगों के मन को नहीं लुभा पाई। फिल्म में सलमान खान ,अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में थे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds