Indore Water Crisis: स्वच्छता में नंबर-1 इंदौर में ज़हर बना पानी, 15 मौतों के बाद राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला

Nandani | Nedrick News Published: 04 जनवरी 2026, 02:52 PM Updated: 04 जनवरी 2026, 02:56 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Indore Water Crisis: देश का सबसे स्वच्छ शहर कहे जाने वाले इंदौर में दूषित पीने के पानी ने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। शहर के कई इलाकों में उल्टी-दस्त की महामारी फैलने से अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1400 से ज्यादा लोग बीमार बताए जा रहे हैं। इस घटना ने पूरे इंदौर को झकझोर कर रख दिया है। लगातार आठ साल तक स्वच्छता में नंबर वन रहने वाले शहर में इस तरह की लापरवाही सामने आने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

और पढ़ें: Ankita Bhandari Case: अंकिता केस का सच अब उभर रहा… VIP बचा, न्याय दबा? 4 जनवरी को होगा CM आवास घेराव

दूषित पानी बना बीमारी की जड़ (Indore Water Crisis)

स्वास्थ्य विभाग की शुरुआती जांच में साफ हुआ है कि बीमारी फैलने की सबसे बड़ी वजह पीने के पानी का दूषित होना है। इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हसानी के मुताबिक, भागीरथपुरा इलाके में पानी की मुख्य पाइपलाइन में रिसाव पाया गया है। इसी रिसाव की वजह से सीवर का गंदा पानी पीने की सप्लाई में मिल गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह पाइपलाइन लीक हुई, उसके ऊपर शौचालय बना हुआ था, जिससे पानी और ज्यादा दूषित हो गया।

भागीरथपुरा से शुरू हुई महामारी

लैब रिपोर्ट से यह भी पुष्टि हुई है कि महामारी की शुरुआत भागीरथपुरा इलाके से ही हुई। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाके के 1714 घरों का सर्वे किया, जिसमें 8571 लोगों की जांच की गई। इनमें से 338 लोगों में उल्टी-दस्त के हल्के लक्षण मिले, जिन्हें घर पर ही इलाज दिया गया। बीते आठ दिनों में 272 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 71 को छुट्टी मिल चुकी है। फिलहाल 201 मरीजों का इलाज जारी है, जबकि 32 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

राहुल गांधी का सरकार पर हमला

इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि इंदौर में “पानी नहीं, जहर बांटा गया” और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोता रहा। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि जब लोग लगातार बदबूदार और गंदे पानी की शिकायत कर रहे थे, तो समय रहते सप्लाई क्यों नहीं रोकी गई। उन्होंने पूछा कि सीवर का पानी पीने की लाइन में कैसे मिला और इसके लिए जिम्मेदार अफसरों व नेताओं पर कार्रवाई कब होगी।

‘मध्य प्रदेश कुप्रशासन का एपिसेंटर’

राहुल गांधी ने आगे कहा कि साफ पानी कोई एहसान नहीं बल्कि हर नागरिक का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस अधिकार की अनदेखी के लिए बीजेपी का “डबल इंजन” और संवेदनहीन प्रशासन जिम्मेदार है। राहुल ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश अब कुप्रशासन का केंद्र बन चुका है, जहां कभी खांसी की सिरप से मौतें होती हैं, कभी अस्पतालों में लापरवाही से जानें जाती हैं और अब दूषित पानी पीने से लोग मर रहे हैं।

प्रशासन पर बढ़ता दबाव

इंदौर में बढ़ते मामलों और मौतों के बाद प्रशासन पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। लोग सवाल कर रहे हैं कि जब समय रहते शिकायतों पर ध्यान दिया जाता, तो शायद इतनी बड़ी त्रासदी टल सकती थी। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इस मामले में जिम्मेदारी तय कर ठोस कार्रवाई कब और कैसे करते हैं।

और पढ़ें: GRAP 3 Restrictions: दिल्ली की हवा ने बदला रुख, GRAP-3 की पाबंदियां हटीं… AQI में सुधार से मिली बड़ी राहत

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds