Trending

बीजेपी की महिला नेताओं पर पुजारी यति नरसिंहानंद ने ऐसी घटिया बातें बोल दीं, जिस पर हंगामा खड़ा हो गया!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 Aug 2021, 12:00 AM | Updated: 29 Aug 2021, 12:00 AM

गाजियाबाद के डासना के शिव शक्ति मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती अपने विवादित बयानों को लेकर कई बार सुर्खियों में आए हैं। एक बार फिर से महंत ने बेहद ही घटिया बयान दिया है, जिसको लेकर वो विवादों में घिर गए। सोशल मीडिया पर यति नरसिंहानंद  की एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वो बीजेपी की महिला नेताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें करते नजर आ रहे हैं। 

महंत का वीडियो सामने आने के बाद वो बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। वीडियो में उनकी आपत्तिजनक बातें सुनने के बाद बीजेपी नेता उनकी खूब आलोचना करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग उठ रही हैं।

वीडियो में क्या कहते नजर आ रहे महंत?

वीडियो में महंत यति नरसिंहानंद कहते सुने जा रहे हैं- ‘सुन लो। ये ज्ञान दुनिया में और कहीं नहीं मिलेगा। राजनीति में जो महिलाएं दिखती है वो किसी एक नेता की र… होती थीं पहले। या फिर वो किसी बड़े नेता की बेटी-बहन-बहू -पत्नी हैं। फिर आई समाजवादी पार्टी की सरकार। वहां की महिला किसी एक की होती थीं। उसके बाद जब मायावती की सरकार आईं तो वहां औरतों वाला मामला तब नहीं चलता था। वहां कोई नेता किसी औरत को टिकट नहीं दिलवा या वादा नहीं कर सकता कि मैं बहनजी से तुम्हारी सिफारिश कर दूंगा। पता चला बहनजी ने उसकी भी टिकट काट दी।’

वीडियो में आगे उन्हें कहते सुना जा रहा है कि इसके बाद अब आई ईमानदार और चरित्रवान लोगों की सरकार। अब सरकारी ठेकों का रेट को गया 10 पर्सेंट। अब बीजेपी में जितनी भी महिलाएं दिख रही हैं, वो किसी के पास गई और दूसरे के पास नहीं जाएगीं, तो दूसरा उनका काम नहीं करेगा। तीसरे से अगर काम है, तो तीसरे के पास जाना पड़ेगा। ये है ईनामदार और चरित्रवान लोगों की सरकार। ये है राजनीति। अब पूरा मजा आ रहा है। अब जितनी महिलाएं घूम रही हैं राजनीति करतीं, उसके मजा आ रहा है। मैं कह कुछ नहीं सकता। मैं मातृशक्ति को प्रणाम करता हूं। मैं पितृशक्ति को प्रणाम करता हूं।

वीडियो देख भड़क उठे बीजेपी के नेता

ये वीडियो कब का है, इसके बारे में कुछ नहीं मालूम। लेकिन सोशल मीडिया पर अभी ये जमकर वायरल हो रहा है। उनका ये वीडियो सामने आते ही कई लोग कड़ी आलोचना कर रहे हैं। बीजेपी के कई नेता उनके इस बयानपर भड़कते नजर आए। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा- ‘यति नरसिंहानंद की महिलाओं के प्रति सोच किसी भगवाधारी की हो ही नहीं सकती। ये जिहादी सोच से बीमार कोई कुंठित आदमी हैं। इस आदमी को महिला आयोग और यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ये मां जगदम्बा के मंदिर में बैठने योग्य नहीं।’

वहीं इसके अलावा बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक ट्वीट में महिला आयोग और यूपी पुलिस को टैग करते हुए यति नरसिंहानंद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 

पहले भी दे चुके हैं कई विवादित बयान

 वैसे ऐसा पहली बार बिल्कुल नहीं है, जब डासना के शिव शक्ति मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती ने इस तरह की बातें बोली हो। पहले भी उनकी वीडियो एक वीडियो सामने आई थी, जिसमें वो लव जिहाद के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए बेहद ही घटिया बातें बोल गए थे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds