देश का वो शहर जहां 100% हो गया वैक्सीनेशन, पूरी आबादी को लगा दी गई दोनों डोज!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 02 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश पर कोरोना की तीसरी लहर का खतरा लगातार मंडराया हुआ है। इस बीच वैक्सीनेशन का अभियान भी लगातार तेज करने की कोशिशें जारी है। सभी राज्य अपने लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीनेट करने के प्रयास में है। हालांकि कुछ जगहों पर वैक्सीन की कमी भी हो रही है, जिसके चलते वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार धीमी हो रही है।

जहां देश में कई जगहों पर वैक्सीन की कमी हो रही है, तो वहीं  एक शहर ऐसा भी है, जहां 100 फीसदी वैक्सीनेशन हो चुका है। जी हां, इस शहर में पूरी आबादी को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, वो भी दोनों डोज। 

भुवनेश्वर की पूरी आबादी वैक्सीनेटेड

ये शहर है ओडिशा का भुवनेश्वर। दावा किया गया कि भुवेश्वर देश का ऐसा पहला शहर बना, जहां वैक्सीनेशन 100 प्रतिशत हो गया। यहां की पूरी आबादी को वैक्सीनेट किया जा चुका है।  साथ में अन्य करीबन 1 लाख प्रवासी लोगों को भी यहां कोरोना का टीका लगाया गया। 

लगाई गई दोनों डोज

इसकी जानकारी भुवनेश्वर नगर निगर के दक्षिण-पूर्व जोनल डिप्टी कमिश्नर अंशुमान रथ ने दी। उन्होंने बताया कि पहले ही ये लक्ष्य रखा गया था कि वो अपनी पूरी आबादी को 31 जुलाई तक वैक्सीनेट कर देंगे। शहर में 31 हजार स्वास्थ्यकर्मी, 33 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स, 18-44 वर्ष के लोगों की संख्या 5 लाख 17 हजार और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों की संख्या तकरीबन 3 लाख 20 हजार है। टीकाकरण अभियान के तहत इन सब लोगों को कोरोना की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। 

इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि  30 जुलाई तक कोवैक्सीन की 18 लाख 35 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। अब शहर में सिर्फ कुछ ही किसी वजह से वैक्सीन लगवाने से बचे होंगे। 

अंशुमान रथ ने बताया कि शहर में जोर शोर पर वैक्सीनेशन अभियान 55 सेटरों पर चलाया गया था। कई जगहों पर ड्राइव इन वैक्सीनेशन के तहत 10 सेंटर तैयार किए गए। इसके अलावा बुजुर्गों-विकलागों के लिए 15 केंद्र बनाए गए थे। उन्होंने ये भी बताया कि फिलहाल शहर में प्रेग्नेंट महिलाओं को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। 

यूपी में अब तक सबसे ज्यादा डोज लगाई गई

बात अगर देशभर में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की करें तो अब तक 47 करोड़ 22 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश है। यूपी में अब तक 4 करोड़ 84 लाख वैक्सीन डोज लगाई गई। वहीं दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां 4 करोड़ 46 लाख वैक्सीन की खुराक लोगों को अब तक दी गई। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds