अपने 'तीसरे बच्चे' की वजह से मुसीबत में क्यों फंसी बेबो?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 जुलाई 2021, 05:30 AM Updated: 15 जुलाई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। करीना की शादी से लेकर उनके बच्चों के नामों तक को लेकर विवाद हुए। अब बेबो एक और नई कंट्रोवर्सी में फंस गई है और इसकी वजह है उनका ‘तीसरा बच्चा’। 

करीना की बुक पर मचा है बवाल

दरअसल, करीना ने हाल ही में अपनी एक बुक को लॉन्च किया था। अपनी इस किताब को उन्होंने ‘तीसरा बच्चा’ बताया। करीना की ये किताब उनके प्रेग्नेंसी फेज को लेकर हैं और इसलिए इसका नाम भी ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ रखा गया। अब इसके नाम को लेकर ही वो मुसीबत में पड़ गई हैं।

किताब के नाम को लेकर पूरा बवाल हो रहा है। इसमें बाइबल शब्द का इस्तेमाल होने पर ईसाई संगठनों और ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड (AIMB) ने आपत्ति जताई है। 

नाम पर आपत्ति जता रहे ईसाई संगठन

एक ईसाई संगठन ने किताब के नाम को लेकर महाराष्ट्र के बीड में करीना और दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की। जिसमें कहा गया किताब में टाइट में में ईसाइयों के पवित्र शब्द ‘बाइबल’ का इस्तेमाल किया, जो उनकी और क्रिश्चियन समुदाय की धार्मिक भावनाएं को आहत करता है। 

 अल्पा ओमेगा क्रिश्चियन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने इस मामले को लेकर IPC की धारा 295-A के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। हालांकि अब तक केस दर्ज नहीं हुआ। 

वहीं एक पुलिस अधिकारी ने भी शिकायत मिलने की पुष्टि की। साथ ही ये भी बताया कि इस केस में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। उन्होंने बताया कि हमें शिकायत मिली, लेकिन यहां केस दर्ज नहीं किया जा सकता क्योंकि ये घटना बीड में नहीं हुई। इसलिए उनसे इसको लेकर मुंबई में शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है। 

जैसे ही करीना की ये बुक लॉन्च हुई है, ये विवादों में घिर गई। ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड भी बुक के टाइटल पर आपत्ति जता चुका है। बोर्ड के अध्यक्ष डायमंड यूसुफ ने ऑथर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने की बात कही थी।

करीना के प्रेग्नेंसी फेज पर है ये किताब

बता दें कि करीना ने 9 जुलाई को अपनी ये किताब लॉन्च की थीं। इस किताब को करीना ने तब लिखा जब वो प्रेग्नेंट थीं। इस किताब में उन्होनें बताया कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तब उनको शारीरिक और मानसिक तौर पर किस तरह का एहसास हुआ था। बुक को करीना ने अपना तीसरा बच्चा बताया था। 

बेबो हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। करीना ने कुछ महीनों पहले ही तैमूर के बाद एक और बेटे को जन्म दिया। करीना और सैफ ने ना तो अपने बच्चे का नाम अब तक बताया है और ना ही तस्वीर शेयर की। हालांकि रणधीर कूपर ने नाम मीडिया को बता दिया है, जिसके मुताबिक उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नाम जे (Jeh) रखा है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds