Bigg Boss 15: रिया चक्रवर्ती से लेकर इन बड़े सितारों के शो में आने की हो रही चर्चा! जानिए किन सेलेब्स ने अब तक ठुकराया ऑफर?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 Jun 2021, 12:00 AM | Updated: 10 Jun 2021, 12:00 AM

छोटे पर्दे के सबसे कॉन्ट्रोर्सिल रिएलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। शो को आने में अभी कुछ महीनों का वक्त बाकी है, लेकिन हर साल की तरह कंटेस्टेंट के नामों को लेकर अटकलें अभी से लगाई जाने लगी हैं। खबरें है कि 15वें सीजन में कई बड़े सितारे नजर आ सकते हैं, जिसमें से कुछ नाम भी सामने आए हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस बार कि सितारों के बिग बॉस 15 में आने की चर्चाएं हो रही हैं…

रिया चक्रवर्ती

इसमें सबसे पहला नाम है रिया चक्रवर्ती का। जी हां, वहीं रिया चक्रवर्ती पिछले साल खूब खबरों में रही थीं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही रिया लगातार चर्चाओं का हिस्सा बनी रहीं। खबरों की मानें तो बिग बॉस के मेकर्स ने रिया को शो के लिए अप्रोच किया है। अब वो अगर इस ऑफर के लिए हां करती है या नहीं, ये देखने वाली बात होगी। 

मोहसिन खान 

खबरें तो ये भी है कि टीवी के मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कार्तिक सिंघानिया यानि मोहसिन खान को भी मेकर्स ने शो में आने का ऑफर दिया। बिग बॉस 15 के लिए उनका नाम भी इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। 

नेहा मर्दा 

इसके अलावा बिग बॉस के मेकर्स ने नेहा मर्दा को भी शो के लिए अपोर्च किया। नेहा फेमस सीरियल बालिका वधू में नजर आ चुकी हैं।  

दिशा परमार

बिग बॉस 14 के रनर अप रह चुके राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस दिशा परमार के भी इस सीजन में आने की चर्चाएं हो रही हैं।

निया शर्मा 

लिस्ट में एक्ट्रेस निया शर्मा का भी नाम शामिल हैं। निया टीवी की काफी मशहूर एक्ट्रेस हैं। खबरों के मुताबिक मेकर्स ने उन्हें पिछले सीजन के दौरान भी अप्रोच किया था। हालांकि उन्होंने इस अफवाह का खंडन किया था। अब खबरें है कि निया शो के नई सीजन का हिस्सा बन सकती हैं। 

कृष्णा अभिषेक 

खबरें है कि मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी इस सीजन में नजर आ सकते हैं। उनके नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। कृष्णा की पत्नी कश्मीर शाह और बहन आरती सिंह शो का हिस्सा पहले ही बन चुकी हैं। 

दिशा वकानी

इस लिस्ट में एक और नाम दिशा वकानी का भी शामिल हैं। दिशा की पहचान ‘दयाबेन’ के रूप में होती हैं। वो छोटे पर्दे के सबसे फेमस कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’  में दया के किरदार में नजर आ चुकी हैं। लेकिन मां बनने के बाद उन्होंने सीरियल छोड़ दिया था। अक्सर खबरें आती रहती हैं कि दिशा सीरियल में वापसी कर सकती हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं। अब खबरें ये हैं कि दिशा बिग बॉस 15 का हिस्सा बन सकती है। 

इन सेलेब्स के नहीं आने की खबर

इसके अलावा खबरें ये भी है कि कुछ सितारे बिग बॉस 15 में आने के इनकार कर चुके हैं। जिसमें पार्थ समथान से लेकर सनाया ईरानी, भूमिका चावला, सुरक्षि चंदना और दिव्यांका त्रिपाठी के नाम शामिल हैं। 

हालांकि अभी तो इन नामों को लेकर महज चर्चाएं ही चल रही हैं। फिलहाल कुछ भी कंफर्म नहीं है। कौन बिग बॉस 15 का हिस्सा बनेगा और कौन नहीं, ये तो कुछ महीनों बाद ही पता चल पाएगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds