Pearl V Puri पर लगे रेप के आरोप गलत? एक्टर को मिला टीवी सितारों का भरपूर सपोर्ट, तो DCP ने बताई सच!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 06 Jun 2021, 12:00 AM | Updated: 06 Jun 2021, 12:00 AM

टेलीविजन के कई सितारे इस वक्त सुर्खियों में हैं, लेकिन गलत वजहों से। पहले टीवी के मशहूर कपल करण और निशा के रिश्ते बिगड़ने की जो खबरें सामने आई, उसने लोगों को चौंकाया। इसके बाद फेमस एक्टर पर्ल वी पुरी की रेप के आरोपों पर गिरफ्तारी ने भी हैरत में डाल दिया। 

सितारों ने पर्ल को बताया बेगुनाह

पर्ल वी पुरी पर नाबालिग के साथ रेप के जो आरोप लगे, वो काफी संगीन हैं। मामले में पुलिस की जांच जारी है और पर्ल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया, लेकिन इस बीच कई टीवी के मशहूर नाम पर्ल के समर्थन में उतर आए हैं। इसमें एकता कपूर से लेकर पर्ल की को स्टार अनीता हसनंदानी एक्टर के सपोर्ट में उतर आए और उनके ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया। 

एकता कपूर ने तो एक लंबा चौड़ा पोस्ट कर बताया कि उन्होंने नाबालिग की मां से बात की थीं और उन्होंने खुद कहा कि पर्ल इसमें शामिल नहीं। एकता कपूर के अलावा टीवी एक्टर अनीता हसनंदानी, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, सुरभि ज्योति, रक्षंदा खान, अी गोनी समेत कई सितारों ने पर्ल का साथ दिया। 

‘सबूत मिले, तब ही गिरफ्तार किया’

वहीं टीवी एक्टर्स की इस एकजुटता और पर्ल को बेगुनाह बताने पर अब वसई के DCP संदीप कुमार पाटिल का भी बयान सामने आया। उन्होंने बताया कि जैसा एकता कपूर दावा कर रही हैं, वैसा नहीं हैष पर्ल पर लगे आरोप झूठे नहीं। जांच के दौरान उनका नाम सामने आया है और उनके खिलाफ सबूत भी मिले। जिसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया। आगे उन्होंने ये भी कहा कि बाकी कोर्ट ट्रायल में फैसला होगा।

अपने बयान में DCP ने बताया- ‘पीड़ित के पिता जी ने  शिकायत की थीं कि उसकी बेटी के साथ सेक्सुअल असॉल्ट हुआ है। तब नायगांव में शूटिंग हो रही थीं। केस को वालिव पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर किया गया था। मामले में पीड़िता का बयान लिया गया, मेडिकल जांच की गई। इसमें आरोपी भी शामिल थे, इसलिए उन्हें अरेस्ट किया।’

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी हिंदी सीरियल में लीड रोल करता है। पीड़िता की मां भी टीवी सीरियल में काम करती थीं, इसलिए आना-जाना लगा रहता था। बच्ची की उम्र 12 साल से कम हैं, इसलिए उस आधार पर केस दर्ज किया गया।

ये मामला तो काफी गंभीर है और पर्ल पर लगे आरोप भी। भले ही तमाम टीवी के बड़े सितारे उन्हें बेगुनाह बता रहे हो, लेकिन मामले पर DCP  का कहना है कि उनके खिलाप पर्ल के खिलाफ सबूत है। देखना होगा कि आगे इस मामले क्या मोड़ लेता है और सच कब तक सामने आ पाता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds